Jaipur News: राजस्थान विधानसभा में धर्मांतरण रोकने वाला बिल पास हो गया, लेकिन बिल से ज़्यादा चर्चा बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा के बयान को लेकर हो रही है. इस दौरान उन्होने उन्होंने सदन में ही कांग्रेस विधायक रफीक खान और अमीन कागजी को मूल धर्म में लौटने का न्योता दे दिया. इस दौरान विधानसभा में विपक्ष की ओर से हंगामा किया गया.
मूल धर्म में लौटने का दिया न्योता
जयपुर सिविल लाइन से बुधवार को बीजेपी विधायक गोपाल शर्मा बोल रहे थे- बोलते-बोलते सीधे कांग्रेस के दो विधायकों के धर्म तक पहुंच गए. जयपुर के आदर्श नगर से विधायक रफीक खान और किशनपोल से विधायक अमीन कागजी पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए सदन के भीतर ही मूल धर्म में लौटने का न्योता दे दिया. दरअसल, विधानसभा में धर्मांतरण रोकने के विधेयक को लेकर काफी हंगामा हो रहा था. उसमें प्रावधान है कि जबरन धर्मांतरण अपराध है, लेकिन अगर कोई अपने मूल धर्म में लौटे, तो वह अपराध नहीं है. इसी बहस के बीच गोपाल शर्मा का यह बयान आने से ओर हंगामा हो गया.
यह भी पढ़ें- राजस्थान विधानसभा में बारिश-बाढ़ पर विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्रवाई स्थागित
बयान सदन को कार्रवाई से हटाने की मांग
कांग्रेस ने विधानसभा में आपत्ति जताते हुए कि यह बयान सदन की कार्रवाई से हटाया जाए. जिसके बाद स्पीकर ने जांच का आश्वासन दिया. वहीं सदन के बाहर जब गोपाल शर्मा से पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि ‘मैंने सिर्फ रफीक और अमीन को नहीं कहा’ यानी न्योता औरों के लिए भी था. गोपाल शर्मा ने यह भी कहा कि ‘रफीक खान कायमखानी समाज से हैं, यानी कन्वर्टेड मुसलमान. तो उनके लिए लौटने का मतलब अपनी जड़ों में लौटना है’. वहीं इस मामले में अमीन कागजी, कांग्रेस विधायक ने कहा कि ‘बीजेपी को काम की बात पर राजनीति करनी चाहिए. इन बातों में कुछ नहीं रखा. वैसे भी हम गोपाल शर्मा की बातों को सीरियसली नहीं लेते.’
यह भी पढ़ें- CCTV कैमरों से जासूसी करने का आरोप, राजस्थान विधान सभा में विपक्ष का हंगामा, सरकार ने दी सफाई
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
4 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines