Rajasthan News: राजस्थान जहां कभी मिट्टी से बहादुरी की खुशबू आती थीं. अब वहीं ड्रग्स का धुआं फैलने लगा है. नशे के बढ़ते अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए राजस्थान पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का गठन किया है. अधिकारियों का दावा है कि यह फोर्स उन नेटवर्क्स को तोड़ेगी, जो अब खेतों से लेकर कस्बों तक फैल चुके हैं. साल 2018 के बाद से राजस्थान में नशे से जुड़े मामलों में 45 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. पहले अफीम और गांजा तस्करी के मामले सामने आते थे, लेकिन अब हेरोइन, एमडी और सिंथेटिक ड्रग्स जैसे नए जहर ने भी दस्तक दे दी है.
80 जवानों की विशेष फोर्स तैयार
साल 2023 में 5200 ड्रग्स जब्ती के मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हुए है, यानी लगभग हर घंटे एक मामला. राजस्थान पुलिस अब इसे सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि सामाजिक महामारी मान रही है. इसलिए 80 हैंडपिक्ड जवानों की एक विशेष फोर्स तैयार की गई है. इन जवानों का चयन सिर्फ सेवा अवधि के आधार पर नहीं बल्कि ईमानदारी, फील्ड रिकॉर्ड और खुफिया जांच के बाद किया गया है. तीन अफसरों के बोर्ड ने इंटरव्यू लेकर इन्हें चुना है. इस फोर्स में 18 अलग चौकियां बनाई जा रही हैं. जो पारंपरिक पुलिस स्टेशनों से अलग होंगी. हर चौकी में 1 एएसआई, 2 एसआई, 4 कॉन्स्टेबल और एक चालक की टीम रहेगी.
क्या बोले राजस्थान के डीजीपी राजीव शर्मा?
इस मामले में राजस्थान के डीजीपी राजीव शर्मा ने कहा कि ‘राजस्थान मादक पदार्थों से प्रभावित राज्यों में शामिल है. अब हमने एक समर्पित टास्क फोर्स खड़ी की है. जो स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर ड्रग्स नेटवर्क को ध्वस्त करेगी.’ ड्रोन से बॉर्डर इलाकों में ड्रग्स गिराए जाने के मामले सामने आ रहे हैं. राजस्थान की लंबी सीमा होने के कारण ये चुनौती और भी बड़ी है, लेकिन अब कार्रवाई और सख्त होगी. बीएसएफ एंटी ड्रोन तैनात कर रही है. हम भी उनके साथ अब और ज्यादा समन्वय से काम करेंगे.
IG विकास कुमार ने दी जानकारी
IG विकास कुमार के अनुसार, साल 2023 में पुलिस ने 1463 करोड़ रुपए की नशीली सामग्री जब्त की और 11,220 तस्करों को गिरफ्तार किया. सिर्फ प्रतापगढ़ जिले में ही 100 करोड़ की अवैध संपत्ति फ्रीज की गई, जो अब ‘प्रतापगढ़ मॉडल’ के रूप में पूरे प्रदेश में लागू हो रही है. ‘उदयपुर में 300 बीघा जमीन पर 40 करोड़ का गांजा पकड़ा गया. यह हाई क्वालिटी गांजा पिछले 12 साल से राजस्थान, गुजरात, पंजाब और यूपी तक सप्लाई किया जा रहा था.’ ड्रग्स नेटवर्क अब सीमाओं तक जा पहुंचा है. पाकिस्तान से लगी 1076 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा इस चुनौती को और गहरा करती है. बॉर्डर इलाकों में ड्रोन के जरिए मादक पदार्थ गिराने के मामले बढ़े हैं. जिन पर अब बीएसएफ और एएनटीएफ संयुक्त रूप से नज़र रखेंगे.
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
11 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
12 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines