Rajasthan News: राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बागीदौरा (बांसवाड़ा) से विधायक जयकृष्ण पटेल ( Mla Jakrishna Patel) को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पटेल भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) से चुनाव लड़ने के बाद पहली बार बागीदौरा सीट से विधायक बन गए। बताया जा रहा है कि राजस्थान में ऐसा पहली बार जब किसी विधायक को ऐसे गिरफ्तार किया गया है। विधायक की गिरफ्तारी के बाद रविवार को एसीबी के डीजी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि एक व्यवसायी की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। एसीबी का दावा है कि विधानसभा में पूछे गए सवालों को हटाने के बदले विधायक द्वारा रिश्वत मांगी गई थी।
10 करोड़ रुपये की मांगी थी रिश्वत
एसीबी के डीजी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि पूर्वी राजस्थान के निवासी खनन व्यवसायी रवींद्र सिंह ने 4 अप्रैल को एसीबी से संपर्क किया था। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक जयकृष्ण पटेल ने विधानसभा में उनकी खदान से जुड़े तीन सवाल लगाए थे। आरोप है कि इन सवालों को हटाने के बदले में, 10 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। काफी बातचीत करने के पर 2.5 करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ है। जिसकी पहली किस्त के रूप में बांसवाड़ा में विधायक को एक लाख रुपये नकद दिए गए थे। इसके बाद किश्तों में शेष 20-20 लाख रुपये का भुगतान करने की योजना बनाई गई थी।
खुद पहुंचे थे रिश्वत लेने
डीजी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि ACB ने शिकायत की पुष्टि करने के लिए शिकायत की जांच की। कार्रवाई से पहले विधायक की ऑडियो, वीडियो, तस्वीरें और अन्य साक्ष्य एकत्र किए गए थे। उन्होंने बताया कि जयपुर में विधायक के निवास पर 20 लाख रुपये की पहली किस्त दी जानी थी, जिसके साथ ACB टीम सक्रिय थी। विधायक पटेल पहले जयपुर आने के लिए राजी नहीं थे, लेकिन बाद में वह खुद वहां पहुंच गए। डीजी ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान जिस व्यक्ति ने विधायक की जगह पैसा लिया था, वह मौके से फरार हो गया है। जबकि आरोपी विधायक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विधायक के उंगलियों पर मिला रंग
वहीं एसीबी के पास एक रिकॉर्डिंग है जिसमें व्यक्ति रुपये से भरा बैग ले जा रहा है। बाद में विधायक ने खुद वह बैग लिया, जिसमें पैसा था। बैग में रखे गए नोटों पर विशेष स्याही रखी गई थी, जिसका रंग विधायक की उंगलियों पर पाया गया है। वहीं फरार आरोपी की भी तलाश की जा रही है।
स्पीकर से सहमति के बाद हुआ एक्शन
डीजी डॉ. रवि प्रकाश मेहरड़ा ने कहा कि यह कार्रवाई एक वर्तमान विधायक पर की जा रही थी, इसलिए पहले से ही स्पीकर वासुदेव देवनानी को इस बारे में पूरी जानकारी दी गई थी। वहां सहमति मिलने के बाद ही टीम विधायक के आवास पर पहुंची और कार्रवाई की गई। डीजी ने बताया कि विधायक से पूछताछ की जा रही है। जिसमें अन्य लोगों के नाम भी सामने आने की उम्मीद है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
20 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
4 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
8 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines