Rajasthan News: राजस्थान इंटेलिजेंस ने अलवर के मंगल सिंह को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि मंगल सिंह को ‘ईशा शर्मा’ नाम की एक पाकिस्तानी महिला हैंडलर ने सोशल मीडिया के जरिए हनीट्रैप में फंसाया था. आरोप है कि वह अलवर छावनी क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी साझा कर रहा था. इंटेलिजेंस टीम ने उसे ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट 1923 के तहत गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहराई से जांच जारी है.
अलवर एक संवेदनशील क्षेत्र है. मंगत सिंह अलवर के गोविंदगढ़ का निवासी था जिसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी. इनके संदिग्ध पाए जाने पर राजस्थान इंटेलिजेंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगत सिंह को गिरफ्तार किया है.
हनीट्रैप में फंसा मंगत सिंह
राजस्थान इंटेलिजेंस ने अलवर के मंगत सिंह पर जासूसी के तहत शासकीय गोपनीयता अधिनियम 1923 के तहत गिरफ्तार मुकदमा दर्ज कर उसे हिरास्त में लिया है. बताया जा रहा है कि उसे कथित तौर पर ईशा शर्मा नाम की किसी पाकिस्तानी महिला हैंडलर ने ‘हनीट्रैप’ के जरिए फंसाया था.
पूछताछ में क्या निकला?
अब तक की पूछताछ में पाया गया कि मंगत सिंह ने अलवर के अलावा देश के कई अन्य सामरिक और संवेदनशील स्थलों की जानकारी भी लीक की थी, जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हुआ. हाल ही में जैसलमेर, मेवात और अन्य सीमावर्ती जिलों में भी इसी तरह के जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ हो चुका है.
ISI की हनीट्रैप वाली रणनीति आम नागरिकों को फंसाने में लगातार सफल हो रही है. मंगत सिंह भी स्थानीय स्तर पर एक सामान्य व्यक्ति की तरह जीवन व्यतीत करता था, लेकिन अब उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है. इस मामले में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) जैसी एजेंसियां भी सहयोग कर रही हैं.
ये भी पढ़ें-हरियाणा IPS सुसाइड केस में नया अपडेट, आज हो सकता है पोस्टमार्टम, जानें SIT में कौन-कौन शामिल?
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
21 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines