Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले में पुलिस एक घर में छापेमारी के लिए पहुंची। जहां पर एक महीने की बच्ची की मौत हो जाती है। इस घटना के बाद परिवार के लोगों ने छापेमारी करने आए दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि मां के पास सो रही बच्ची (अलिस्बा) पर पुलिसवालों ने पर पैर रख दिया, जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन भी किया।
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को पुलिस की एक टीम साइबर ठगी के एक मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने नौगांवा थाना क्षेत्र के एक घर पहुंची। जहां पर छानबीन के दौरान पुलिसकर्मियों ने नवजात बच्ची अलिस्बा पर पैर रख दिया, उस समय वह अपनी मां पास सो रही थी। परिवार ने आरोप लगाया कि मां ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उसे भी घर से बाहर निकाल दिया गया।
ये भी पढ़ें: Dungarpur News: महाकुंभ से लौटते समय 3 लोगों की मौत, क्रूजर जीप को ट्रॉले ने मारी टक्कर
ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन
परिवार ने यह भी दावा किया है कि छापेमारी के दौरान उनके साथ कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने अलवर के पुलिस अधीक्षक के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
कांग्रेस के नेता का बयान
राजस्थान में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का इस मामले पर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ‘अलवर में पुलिस का कैसा आतंक है, जहां साइबर धोखाधड़ी के नाम पर लोगों को गलत तरीके से परेशान कर रहे हैं। छापेमारी कर पैसे ऐंठे जाते हैं।
ये भी पढ़ें: राजस्थान विधानसभा में नहीं थम रहा हंगामा, सुबह से 5 बार कार्यवाही स्थगित; माफी मांगने को लेकर बढ़ी खींचतान
संबंधित खबरें
आग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
47 mins agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
10 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines