Rajasthan News : चुनावी साल में गहलोत सरकार राजस्थान की भौगोलिक तस्वीर बदलने जा रही है। सरकार ने प्रदेश में सात जिले और तीन नए संभाग बनाने की तैयारी तेज कर दी है। आपको बता दे कि नए जिले बनाने के लिए सरकार ने सेवानिवृत आईएएस डॉ. रामलुभाया की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई थी। इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी। सूत्रों के अनुसार सरकार ब्यावर, बालोतरा, भिवाड़ी, नीम का थाना, कुचामन सिटी, सुजानगढ और फलौदी को नए जिले बनाने की घोषणा करेगी।
और पढ़िए –AAP ने दिशानिर्देशों का किया उल्लंघन, 10 दिन में 164 करोड़ चुकाने का नोटिस
कोटा में कमिश्नरेट प्रणाली
सरकार तीन नए संभाग मुख्यालय भी बना सकती है। वहीं अब जोधपुर और जयपुर के बाद कोटा में प्रदेश की तीसरी कमिश्नरेट प्रणाली लागू की जाएगी। साथ ही कोटा को विकास प्राधिकरण भी मिलेगा।
कुछ इस तरह होगी प्रदेश की भौगोलिक तस्वीर
जोधपुर संभाग – जोधपुर संभाग में जिला जोधपुर और पाली यथावत रहेंगे। भौगोलिक स्थिति और समानता के कारण अजमेर संभाग से नागौर जिले को जोधपुर में शामिल किया जाएगा और नए जिले फलौदी को जोधपुर संभाग में शामिल किया जाएगा।
जयपुर संभाग – जयपुर संभाग में जिला जयपुर, दौसा और अलवर के साथ नए जिले भिवाड़ी को शामिल किया जाएगा।
बीकानेर संभाग – बीकानेर संभाग में बीकानेर, गंगानगर और हनुमानगढ़ जिले यथावत रहेंगे और नए जिले सुजानगढ़ को शामिल किया जाएगा।
अजमेर संभाग – अजमेर संभाग में अजमेर और टोंक जिलों के साथ नए जिले ब्यावर और कुचामन सिटी को शामिल किया जाएगा।
उदयपुर संभाग- उदयपुर संभाग में उदयपुर, डूंगरपुर और राजसमंद जिले रहेंगे। भौगोलिक स्थिति और दूरी को देखते हुए जोधपुर संभाग से सिरोही जिले को उदयपुर संभाग में शामिल किया जाएगा।
भरतपुर संभाग- भरतपुर संभाग भरतपुर, धौलपुर, सवाई माधोपुर और करौली जिले के साथ यथावत रहेगा।
कोटा संभाग- कोटा संभाग यथावत रहेगा। इसमें पूर्व की भांति कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां जिले रहेंगे।
और पढ़िए –Rajasthan News : राजस्थान में गुर्जरों को साधेगी BJP, 28 को मोदी करेंगे आसींद का दौरा
ये बनेंगे नए संभाग
बाड़मेर संभाग- जोधपुर संभाग से जिला बाड़मेर, जैसलमेर और जालोर के साथ नए जिले बालोतरा को शामिल कर बाड़मेर नया संभाग बनाया जाएगा।
चितौड़गढ़ संभाग- उदयपुर संभाग से चितौड़गढ़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा जिला और अजमेर संभाग से भीलवाड़ा को मिलाकर चितौड़गढ़ को नया संभाग मुख्यालय बनाया जाएगा।
सीकर संभाग- जयपुर संभाग से सीकर, झुझुनूं और बीकानेर संभाग से जिला चूरू को शामिल कर नए जिले नीम का थाना को मिलाकर नए संभाग का गठन किया जाएगा।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
16 hrs agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
3 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
3 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
6 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
7 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
8 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
10 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
13 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
17 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines