Premchand Bairwa Deputy CM of Rajasthan: तमाम अटकलों के बाद मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया। भजनलाल शर्मा को राजस्थान का मुख्यमंत्री घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री के साथ ही राजस्थान में दो डिप्टी सीएम भी बने हैं। पूर्व राजघराने की दीया कुमारी के साथ ही प्रेमचंद बैरवा को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया है। आइए जानते हैं कि प्रेमचंद बैरवा कौन हैं…
दूदू से बीजेपी विधायक हैं प्रेमचंद बैरवा
प्रेमचंद बैरवा जयपुर के पास की विधानसभा सीट ‘दूदू’ से बीजेपी विधायक हैं। उन्होंने इस बार कांग्रेस के धाकड़ नेता बाबूलाल नागर के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। बैरवा ने नागर को 35743 वोटों के अंतर से हराया। विधानसभा चुनाव में बैरवा को 116561 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे बाबूलाल नागर को 80818 मत ही मिले। बैरवा इससे पहले 2013 में भी चुनाव जीत चुके हैं।
दलित परिवार से आते हैं प्रेमचंद बैरवा
डॉ. प्रेमचंद बैरवा मौजमाबाद तहसील के श्रीनिवासीपुरा गांव के सामान्य दलित परिवार से आते हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के साथ की थी। दूदू ब्लॉक संगठन में 1995 से एक्टिव रहे। इसके बाद साल 2000 में दूदू के वार्ड 15 में उन्होंने जीत दर्ज की। जिला परिषद सदस्य के रूप में उनके राजनीतिक करियर की ये पहली जीत थी। इसके बाद उनके कदम नहीं रुके। साल 2008 में जयपुर ग्रामीण के एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष के तौर पर उन्होंने जिम्मेदारी निभाई। वह दूदू भाजपा मंडल महामंत्री भी रह चुके हैं।
बैरवा को साल 2013 में पहली बार बीजेपी ने एससी के लिए आरक्षित सीट दूदू से टिकट दिया था। इस चुनाव में वे पार्टी की उम्मीदों पर खरे उतरे। उन्होंने पार्टी का भरोसा जीतते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता हजारीलाल नागर को 33 हजार 720 वोटों से शिकस्त दी और विधानसभा का सफर तय किया।
बैरवा को राजस्थान का डिप्टी सीएम घोषित कर बीजेपी ने सोशल इंजीनियरिंग का उदाहरण पेश किया है। बैरवा या बेरवा राजस्थान के साथ ही मध्य प्रदेश और दिल्ली में रहने वाली अनुसूचित जाति है। सीएम के पद पर ब्राह्मण, डिप्टी सीएम के पद पर पूर्व राजघराने की दीया कुमारी राजपूत और एक अनुसूचित जाति के चेहरे को पेश कर बीजेपी ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव खेला है।
ये भी पढ़ें: कौन हैं भजन लाल शर्मा, जिनके सिर सजा राजस्थान के CM का ताज; संघ और संगठन दोनों के करीबी
संबंधित खबरें
बिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 hr agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
10 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
11 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines