पूर्णिमा यूनिवर्सिटी की ओर से टाई राजस्थान के साथ एमओयू साइन किया गया है। इसके तहत यूनिवर्सिटी के एंटरप्रेन्योर्स को टाई राजस्थान के 160 से अधिक विशेषज्ञों व मेंटर्स की गाइडेंस मिल सकेगी। मंगलवार को यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के प्रेसीडेंट डॉ. सुरेश चंद्र पाढ़ी व टाई राजस्थान की प्रेसीडेंट डॉ. शीनू झंवर ने यह एमओयू एक्सचेंज किया। इस अवसर पर टाई राजस्थान के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अरुण पारीक, पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के प्रो प्रेसीडेंट डॉ. मनोज गुप्ता, रजिस्ट्रार डॉ. चांदनी कृपलानी, पीयू इन्सेंट के कॉर्डिनेटर प्रतीश रावत और यूनिवर्सिटी के एंटरप्रेन्योर्स व स्टार्टअप्स के फाउंडर्स उपस्थित थे।
इस एमओयू से एंटरप्रेन्योरशिप में रूचि रखने वाले पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स टाई के ग्लोबल मेंटरिंग व स्टार्टअप सपोर्ट प्रोग्राम्स में शामिल हो सकेंगे और स्टूडेंट्स व एलुमनीज को टाई राजस्थान के इकोसिस्टम से जुड़े संस्थानों में इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के स्टार्टअप्स को टाई के रेन व टीआईए जैसे कार्यक्रमों के जरिए एंजेल इन्वेस्टर्स से फंडिंग प्राप्त करने का अवसर भी प्राप्त होगा। दोनों संस्थानों को एक-दूसरे के एक्सपर्ट्स व मेंटर्स का लाभ मिलेगा, जिससे दोनों के जॉइंट प्रोग्राम्स का रास्ता भी खुलेगा।
इस दौरान डॉ. शीनू झंवर ने यंग एंटरप्रेन्योर्स को मोटिवेट करते हुए बताया कि एंटरप्रेन्योरशिप का मतलब सिर्फ स्टार्टअप नहीं होता है। इस सफर में किसी भी नए आइडिया पर काम शुरु करने से पूर्व प्रोपर मार्केट रिसर्च बेहद जरूरी होती है। अंत में पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के कुछ एंटरप्रेन्योर्स की ओर से उनके स्टार्टअप्स के बारे में जानकारी दी गई।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
8 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
21 hrs agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
21 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
23 hrs agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
3 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines