LIVE Pokaran Rajasthan Vidhan Sabha Chunav Assembly Elections Result 2023 News Updates: राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना पूरी हो गई है। प्रदेश के जैसलमेर जिले के तहत आने वाली पोकरण सीट से इस बार भाजपा प्रत्याशी महंत प्रताप पूरी ने 35427 वोटों से जीत दर्ज की है। इस बार ये सीट विधानसभा चुनाव में खासी चर्चा में रही है। दिन चढ़ने के साथ ही तस्वीर साफ हो जाएंगी की आज किसके सिर ताज सजेगा। परमाणु नगरी के नाम से प्रसिद्ध पोकरण में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही अपने प्रत्याशियों में बदलाव नहीं किया है और पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है।
भाजपा ने इस बार भी महंत प्रताप पुरी को मैदान में उतारा है और कांग्रेस पार्टी ने वर्तमान विधायक सालेह मोहम्मद पर ही फिर से दांव खेला है। सालेह गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री भी हैं। इस सीट पर मतदान 25 नवंबर को हुआ था और मतगणना तीन दिसंबर को होगी।
2018 चुनाव में बेहद करीबी अंतर से जीती थी कांग्रेस
साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सालेह मोहम्मद के खाते में 82,964 वोट आए थे और वह विजेता रहे थे। वहीं महंत प्रताप पुरी को 82,092 वोट मिले थे। इस तरह सालेह मोहम्मद केवल 872 वोट के अंतर से जीत गए थे। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार इस सीट पर चुनावी टक्कर कांटे की हो सकती है और परिणाम कुछ भी हो सकता है।
पिछली बार हुआ था 87 प्रतिशत से ज्यादा मतदान
बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में यहां कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या एक लाख 95 हजार 607 थी। इनमें से एक लाख 72 हजार 69 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। कुल मिलाकर यहां 87.97 प्रतिशत मतदान हुआ था। उल्लेखनीय है कि इस बार भी इस विधानसभा क्षेत्र में मतदान का प्रतिशत 80 से ऊपर रहा है।
पोकरण विधानसभा क्षेत्र में मुस्लिम, राजपूत और दलित समुदाय की आबादी अच्छी खासी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलित वोट बैंक को अपनी और आकर्षित करने में लगी रही हैं। भाजपा प्रत्याशी महंत प्रताप पुरी की तुलना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी होती रही है।
संबंधित खबरें
नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
7 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
16 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
17 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines