Jaipur Literature Festival: जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल की शुरुआत गुरुवार से हो चुकी है। शुक्रवार सुबह सचिन पायलट भी लिटरेचर फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचे। इन दिनों सचिन पायलट किसान सम्मेलन कर रहे हैं। फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचे पायलट ने अपनी सरकार को यहां भी नहीं बख्शा।
भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए
उन्होंने कहा कि जब हम सरकार में नहीं थे, तब बीजेपी की भ्रष्ट सरकार को लेकर हमने तथ्यों के साथ कई बड़े आरोप लगाए थे। खान घोटाला, कालीन घोटाला और ललित मोदी जैसे प्रकरण को लेकर हम दिल्ली तक गए थे। हमने उसको एक्सपोज किया था। हमने कहा था जब हम सरकार में आएंगे। हम इस पर कार्रवाई करेंगे, लेकिन 4 साल का वक्त बीत जाने के बाद भी अब तक हमने इन पर कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि हमने सामूहिक रूप से आरोप लगाए थे। अभी भी एक साल का वक्त है। ऐसे में भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
शबाना ने सुनाया गुलजार और जावेद से जुड़ा किस्सा
जेएलएफ के कंपेनियम वॉलियम ऑफ नज्म बाय कैफी आजमी एंड जां निसार अख्तर सेशन में जावेद अख्तर के साथ शबाना आजमी शामिल हुई। शबाना ने जहां जां निसार अख्तर और जावेद अख्तर ने कैफी आजमी पर बुक लिखी है। इनकी शायरी और रचनाओं को लेकर इस पुस्तक का निर्माण किया गया है। इस दौरान शबाना ने कहा कि मैं एक किस्सा बताना चाहती हूं। मैं एक धुन पर अटक गई थी। एक कमरे में गुलजार साहब और दूसरे कमरे में जावेद अख्तर साहब थे। मैं दोनों के पास गई और अपनी धुन सुनाई। दोनों ने एक मिनट में उस धुन पर रचना लिखी। दोनों का अंदाज एक दम जुदा था। ऐसा अंदाज कैफी आजमी और जां निसार अख्तर की लेखनी में देखा जा सकता था।
रवीश कुमार बोले बीजेपी के सांसद भी डरे हुए हैं
जेएलएफ में हिस्सा लेने पहुंचे रवीश कुमार ने अपने अंदाज में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधा। उन्होेंने केंद्रीय मंत्री को चैलेंज देते हुए कहा कि वह बृजभूषण सिंह के खिलाफ धरना देकर दिखाएं। रवीश बोले बीजेपी के सांसद भी डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के प्रवक्ता भी ब्रजभूषण सिंह का नाम लेने से डर रहे हैं। आप उस डर को समझने की कोशिश करिए। जिससे सभी को डराया जा रहा है। यह साधारण घटना नहीं है। बृजभूषण सिंह को यूट्यूब पर ब्लॉक किया जा सकता है। लेकिन उनके इलाके में उन्हें ब्लॉक करना संभव नहीं है। बीजेपी वाले डरे दुबके बैठे हैं। कब कोई नया मामला या मुद्दा आए और बृजभूषण विवाद खत्म हो।
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
21 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines