Pali Youth Life Saved Docters With 5000 injections (केजे श्रीवत्सन): राजस्थान में एक अनोखा मामला सामने आया है। पाली शहर के रहने वाले 35 साल के युवक के शरीर में 600 एमएल कीटनाशक दवा चली गई। कीटनाशक इतना जहरीला था कि उसकी जान जा सकती थी। लेकिन बांगड़ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने न सिर्फ युवक की जान बचाई बल्कि इलाज का नया रिकॉर्ड कायम कर दिया है। 24 दिन में युवक को 5 हजार इंजेक्शन लगाए। अब मरीज बिलकुल ठीक है।
ऑर्गेनो फॉस्फोरस नाम का कीटनाशक पिया
दरअसल, पाली शहर के रहने वाले 35 साल के युवक की शादी नहीं हो रही थी। इससे वह अवसाद में था। जान देने के लिए युवक ने कीटनाशक दवा पी ली। डॉक्टर ने बताया कि युवक ने ऑर्गेनो फॉस्फोरस नाम का कीटनाशक पिया था। यह कीटनाशक इतना जहरीला होता है कि फसल पर 3 महीने तक कीड़े नहीं लगने देता और कीटनाशक की मात्रा इतनी थी कि युवक का बचाना एक तरह से नामुमकिन ही था। जब मरीज अस्पताल पहुंचा तो उसकी हालत नाजुक थी और युवक का बचना मुश्किल था।
Pali News
20 दिन वेंटिलेटर पर रखा
मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल दीपक वर्मा और अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर पीसी व्यास के निर्देशन में टीम ने 24 दिन के इलाज के बाद मरीज को सोमवार डिस्चार्ज कर दिया। डॉक्टरों को उसे 20 दिन तक वेंटिलेटर लेटर पर रखा गया था। इस दौरान उसे 5 हजार इंजेक्शन लगाए गए। डॉक्टर्स की टीम में डॉ प्रवीण गर्ग, डॉ भरत सेजू, डॉक्टर भाविषा, डॉक्टर दिनेश चौधरी, डॉक्टर निराशा शर्मा, डॉ रविंद्र पाल सिंह, डॉक्टर हीराराम बालोटीया, डॉ राजकुमार की मेहनत से ये संभव हुआ।
अमेरिका में सामने आया था ऐसा केस
इसी तरह का एक केस अमेरिका में भी सामने आया था। केस हिस्ट्री अमेरिकन अमेरिकन जनरल बुक में भी छपी थी। दुनिया में इससे पहले अमेरिका के न्यूयॉर्क में इसी कीटनाशक को 300 एम एल मात्र पीने के बाद मरीज को करीब आठ दिन में 760 इंजेक्शन लगाए गए थे। लेकिन राजस्थान के मरीज को 24 दिन 5000 हजार इंजेक्शन लगाए गए।
यह भी पढ़ें: बिस्तर से गिरी 160 किलो की महिला, उठाने के लिए बुलाई डिजास्टर मैनेजमेंट की टीम, मुश्किल से हिली तो तसल्ली मिली
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
5 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
6 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines