Jaipur ACB Operation MM: एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की 12 टीमों ने मंगवलार को नगर पालिका पावता-प्रागपुरा में तैनात अधिशाषी अधिकारी (ईओ) फतेह सिंह के 8 ठिकानों पर छापेमारी की। ईओ के जयपुर, पावटा, शाहपुरा, कोटपूतली, थानागाजी और विराटनगर के ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान टीम को अकूत दौलत मिली, जो काली कमाई से बनाई गई। रिश्वतखोर अधिकारी के पास से आय से 273 प्रतिशत ज्यादा दौलत मिली। ईओ के पास जयपुर के पॉश इलाके जगतपुरा में 1.30 करोड़ का लग्जरी फ्लैट, अलवर के थानागाजी में 15 बीघा में फार्म हाउस, दीपावास में हेक्टेयर जमीन और बेनामी संपत्ति मिली। जांच में पता चला है कि ये सभी प्रॉपटी ईओ की हैं।
दफ्तर में झड़ती दीवारें, लेकिन घर पर स्वीमिंग पूल
पावता-प्रागपुरा नगर पालिका में अधिशाषी अधिकारी (ईओ) के कार्यालय के दीवारों से पपड़ी झड़ती है। वहीं जांच में EO साहब के फार्म हाउस में स्विमिंग पूल भी निकला है। ACB को ऑफिस से लेकर शाहपुरा, विराटनगर, कोटपूतली हर जगह कागज ही कागज मिले हैं। ये कागज महज एक फाइल नहीं, बल्कि फतेह सिंह की काली कमाई की डायरी बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें: जयपुर से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी, फिर उड़ान की रद्द, यात्रियों ने किया जमकर हंगामा
जांच अभी जारी है…
बहरहाल अभी एसीबी की जांच पूरी नही हुई है। ऐसे में बड़ा सवाल यह भी है कि सरकारी बाबू के पास इतनी दौलत कहां से आई। किसकी शह पर उसने ये संपत्ति अर्जित की। काली कमाई के इस पूरे खेल में कौन-कौन शामिल है। क्या सिर्फ यही एक फतेह सिंह है, या सिस्टम में फतेहों की पूरी फौज भी अभी बाकी है?
हाल ही में ACB ने की थीं ये कार्रवाई
राजस्थान में ACB लगातार एक्शन मूड में है। इसी तरह 7 जून को भी सवाई माधोपुर में ACB ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया था। टीम ने सीएमएचओ कार्यालय में काम करने वाले एक प्रशासनिक अधिकारी को रंगे हाथ पकड़ा था। अधिकारी का नाम भूपेंद्र बिहारी शर्मा है, जिसे 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इसी तरह एसीबी स्पेशल टीम ने मार्च में चितौड़गढ़ में ट्रैप की बड़ी कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड, श्रीगंगानगर में इतना पहुंचा तापमान
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines