Nirmal Choudhary: महारानी काॅलेज में हुए थप्पड़कांड के बाद दोनों छात्र नेताओं निर्मल चौधरी और अरविंद जाजड़ा में सुलह हो गई। विजय पूनिया ने दोनों नेताओं को शनिवार को जवाहर जाट छात्रावास में बुलाया। इसके बाद दोनों ने हाथ मिलाया और गले लगे।
पूनिया ने कराया समझौता
मालवीय नगर स्थित जवाहर जाट छात्रावास में छात्रों की मौजूदगी में दोनों के बीच सुलह करवाई गई। (Nirmal Choudhary) पूनिया ने दोनों को समझाते हुए कहा कि अभी आप दोनों का राजनीतिक जीवन शुरु होने जा रहा है। ऐसे में आपस में लड़कर समय न गंवाए। दोनों को मिलकर छात्र हितों के लिए संघर्ष करना है।
अरविंद बोेले- निर्मल उसका भाई
दोनों छात्र नेताओं में सुलह के बाद आरयू अध्यक्ष निर्मल चौधरी ने कहा कि अरविंद ने माफी मांग (Nirmal Choudhary) ली है। ऐसे में मैंने सभी बातों को भूलाकर उसे माफ कर दिया है। अब हमारे बीच कोई विवाद नहीं है। उनके बीच जो कुछ हुआ, उसे वे भूल गए हैं। किसकी गलती थी किसकी नहीं, हमें इस पर बात नहीं करनी। रात गई, बात गई। मुझे अरविंद जाजड़ा से कोई शिकायत नहीं है। उधर अरविंद जाजड़ा ने कहा कि निर्मल उसका भाई है। दोनों मिलकर छात्र हितों के लिए संघर्ष करेंगे।
यह हुआ था उस दिन
बता दें कि 23 जनवरी को महारानी कॉलेज के छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन था। जिसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय प्रचारक शैलेंद्र कुमार को बुलाया गया था। लेकिन उसी समय राजस्थान विवि के अध्यक्ष निर्मल चौधरी महारानी कॉलेज पहुंचे और स्टेज पर चढ़ने लगे।
तभी यूनिवर्सिटी के ही महासचिव अरविंद जाजड़ा ने स्टेज पर ही निर्मल के थप्पड़ मार दिया। जिसके बाद दोनों के समर्थकों में जमकर मारपीट हुई थी।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
17 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
19 hrs agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
1 day agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 day agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
1 day agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
2 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
3 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
4 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
4 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines