Nepal News: नेपाल में जारी Gen-Z के हिंसक प्रदर्शन के बीच राजस्थान के करीब 700 लोग फंसे हुए हैं। इनमें से अधिकतर श्रद्धालु काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर दर्शन के लिए गए थे, जबकि कुछ लोग वहां व्यापारिक कार्यों से मौजूद हैं। भारतीयों की मदद के लिए पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा के निर्देश पर जयपुर पुलिस मुख्यालय में विशेष सेल बनाई गई है और 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए है। नेपाल में फंसे लोग और राजस्थान में रह रहे उनके परिजन सहायता के लिए संपर्क कर सकतें हैं।
यह भी पढ़ें- Nepal Gen Z Protest: नेपाल में बवाल, देश लौटे भारतीयों ने बताई आपबीती
भारतीय नागरिकों को सुरक्षित रहने की दी गई सलाह
आईजी (कानून-व्यवस्था) अनिल कुमार टाक ने न्यूज़ 24 से बातचीत में बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, नेपाल में राजस्थान के 700 लोग मौजूद हैं। इनमें उदयपुर के 33 लोग भी शामिल हैं। सभी जिलों से फंसे नागरिकों की डिटेल्स मंगवाई जा रही हैं। उन्हें सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है और सरकार उनकी सकुशल वापसी के लिए लगातार कोशिश कर रही है। संकट की घड़ी में नागरिकों तक तुरंत पहुंचने की कोशिश के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जो 24 घंटे काम करेगा बताया कि नेपाल में हुए उपद्रव के बीच में फंसे नागरिकों की सकुशल वापसी की कोशिश हो रही है। इस व्यवस्था से नेपाल में फंसे लोग और राजस्थान में रह रहे उनके परिजन सीधे पुलिस से संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- नेपाल में सत्ता परिवर्तन के पीछे कौन, चीन या अमेरिका? जानें क्यों उठ रहे सवाल
जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर
नेपाल में फंसे भारतीयों की वापसी और मदद के लिए बनाई गई सेल अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कानून-व्यवस्था) के कार्यालय से संचालित की जाएगी। इसके लिए 24 घंटे सक्रिय हेल्पलाइन और व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं। भारतीय नागरिक हेल्पलाइन नंबर 0141-2740832, 0141-2741807 और व्हाट्सएप नंबर 97849-42702 पर संपर्क कर सकतें है।
यह भी पढ़ें- नेपाल में फंसीं राजस्थान की विधायक, विधानसभा स्पीकर ने की सकुशल वापस लाने की अपील
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
2 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
5 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
6 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
7 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines