Naresh Meena: राजस्थान के झालावाड़ जिले के थप्पड़बाज नेता नरेश मीणा एक बार फिर मुसीबत में फंस गए हैं। नरेश मीणा को पुलिस ने फिर से हिरासत में ले लिया है। दरअसल, सरकारी स्कूल की बिल्डिंग की छत भारी बारिश की वजह से ढह गई थी। इस हादसे में 8 बच्चों ने अपनी जान गंवाई। वहीं, कई घायल बच्चे अस्पताल में भर्ती हैं। इन्हीं बच्चों के पीड़ित परिवारों के लिए इंसाफ की मांग करते हुए नरेश मीणा धरना प्रदर्शन कर रहे थे। नरेश मीणा ये प्रदर्शन झालावाड़ के उसी मेडिकल कॉलेज में कर रहे थे, जहां घायल बच्चों का इलाज किया जा रहा है।
क्या हुआ अस्पताल के बाहर
प्रदर्शन को शांत करने के लिए पुलिस ने पहले नरेश मीणा को हिरासत में लिया। इसके बाद पुलिस ने सरकारी अस्पताल के पास प्रदर्शन करने वाले कई लोगों पर लाठी चार्ज किया और उन्हें वहां से खदेड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार, नरेश मीणा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के बाहर धरने पर बैठे थे। अस्पताल व्यवस्था को बनाए रखने और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान ही नरेश मीणा को हिरासत में लिया गया।
यह भी पढें:राजस्थान के झालावाड़ में सरकारी स्कूल की छत गिरी, 7 बच्चों की मौत, 30 गंभीर घायल
झालावाड़ स्कूल हादसे में 8 बच्चों की मौत
झालावाड़ जिले में शुक्रवार को दिल दहला देने वाला दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में 8 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल मनोहर थाना विधानसभा क्षेत्र के मनपसंद गांव के सरकारी स्कूल की बिल्डिंग की छत भारी बारिश की वजह से ढह गई थी, जिसके मलबे में स्कूल बच्चे दब गए। हादसे में करीब 30 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
8 hrs agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
3 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
6 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines