Lok Sabha Election 2024 (केजे श्रीवत्सन): राजस्थान में ऐसा माना जाता है की जाट राजनीति का रुख किस ओर होगा इसका फैसला नागौर लोकसभा सीट से तय होता है।इस बार यहां कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला है। पिछली बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली ज्योति मिर्धा इस बार भाजपा से चुनाव मैदान में है, वहीं NDA के साथ मिलकर 2014 का लोकसभा चुनाव जितने वाले हनुमान बेनीवाल (RLP) इस बार इंडिया गठबंधन के साथ इस सीट से ताल ठोक रहे हैं।
सीट में आते हैं राजस्थान के सात जिले
जानकारी के अनुसार नागौर राजस्थान के सात जिलों बीकानेर, चुरू, सीकर, जयपुर, अजमेर, पाली, जोधपुर की सीमाओं से घिरा है। क्षेत्रफल के लिहाज से यह राज्य का पांचवां सबसे बड़ा जिला है। नागौर के एक हिस्से में थार का रेगिस्तान है और यह अपने मार्बल के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यहां के पत्थरों का ताजमहल से लेकर अयोध्या के राम मंदिर तक में इस्तेमाल हुआ है।
इस बार सीट पर रोचक मुकाबला
ज्योति मिर्धा नागौर लोकसभा में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। वह दिसंबर 2023 में विधानसभा चुनाव भी लड़ी थीं। वह दिग्गज नेता नाथूराम मिर्धा की पोती हैं। नाथूराम मिर्धा छह बार नागौर से सांसद का चुनाव जीते चुके हैं। वहीं, हनुमान बेनीवाल दमदार नेता हैं। साल 1977 से ही इस सीट पर लगातार जाटों का वर्चस्व रहा है, ऐसे में हनुमान के साथ को कांग्रेस भी अपने लिए जाट वोट बेंक के लिहाज से ऑक्सीजन मान रही है।
सीट का पूरा समीकरण
नागौर क्षेत्र में लाडनूं, जायल, डीडवाना, नागौर, खींवसर, मकराना, परबतसर और नवां की आठ विधानसभा सीटें आती हैं। नागौर लोकसभा सीट पर 401,434 यानी 20.9 फीसदी अनुसूचित जाति के वोटर हैं। यहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 14.3 फीसदी यानी 275,215 है। इस लोकसभा क्षेत्र के 79.9 फीसदी वोटर गांवों में रहते हैं। जातिगत समीकरणों को देखा जाए तो यहां मुख्य रूप से जाट, मुस्लिम और एससी में मेघवाल की संख्या अधिक है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
6 hrs agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
8 hrs agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
10 hrs agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
3 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
5 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
5 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines