Murder in Sirohi: राजस्थान के सिरोही जिले से सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जिले के आबूरोड इलाके में घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके के फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लिया और मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने पुलिस को मंगलवार दोपहर में सूचना दी। इसके बाद घटना की जानकारी मिलने पर सदर थानाधिकारी प्रवीण आचार्य मय जाब्ता मौके पर पहुंचे पर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोचर्री में रखवाया और आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है।
आबूरोड सदर थानाधिकारी प्रवीण कुमार आचार्य ने बताया कि सोमवार देर रात को जाम्बुड़ी के सोलंकीफली में सोनाराम ने अपनी पत्नी नानीदेवी की कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या करके फरार हो गया। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंची और महिला का शव खून से लतफत हालत में मिला। महिला के गले और हाथ में कुल्हाड़ी के वार के गहरे निशान थे।
उन्होंने बताया पुलिस ने घटना स्थल से जायजा लिया और मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जानकारी में सामने आया है कि किसी बात को लेकर पति और पत्नी में आपस में विवाद हुआ था, जिसके बाद पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। मृतका के 6 बच्चे हैं। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
3 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
3 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
6 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines