Jehajpur mob attack: राजस्थान के भीलवाड़ा में कार की ठेले से टक्कर के बाद हुए विवाद में लोगों ने कार सवार युवक सीताराम की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैल गया है। घटना जहाजपुर क्षेत्र में शुक्रवार शाम की है। फिलहाल घटना के विरोध में आज व्यापारियों और लोगों ने जहाजपुर बंद बुलाया है। जिसका असर भी नजर आ रहा है। सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद है। मामले में पुलिस ने 16 नामजद और 20 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल 10 थानों का जाब्ता मौके पर तैनात किया गया है।
ये है पूरा मामला
बता दें कि शुक्रवार रात को जहाजपुर में मस्जिद के पास एक कार ने ठेले को टक्कर मार दी। इससे पूरा प्याज सड़क पर बिखर गया। इस घटना से गुस्साए समुदाय विशेष के लोगों ने कार सवार सीताराम और उसके दोस्त सिकंदर, दिलखुश और दीपक की पिटाई कर दी। पिटाई में सीताराम इस कदर घायल हुआ कि उसने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। हादसे के बाद हॉस्पिटल के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया। लोग आरोपियों की गिरफतारी की मांग को लेकर प्रदर्शन करने लगे। इसके बाद स्थानीय बीजेपी विधायक गोपीचंद मीणा भी धरने पर बैठ गए।
ये भी पढ़ेंः हाथ में मंजीरा लेकर देसी अंदाज में थिरके राजस्थान के डिप्टी सीएम, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ डांस
मृतक के जीजा ने क्या बताया?
वहीं मृतक युवक के जीजा ने बताया कि मेरा साला अपने दोस्तों के साथ आया था। इस दौरान मार्केट में ठेले को गलती से कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद स्थानीय समुदाय विशेष के युवकों ने सीताराम समेत कार सवार सभी युवकों की पिटाई कर दी। इसमें सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद मारपीट करने वाले युवकों ने कार का तार काट दिया। इससे सीताराम को समय पर हॉस्पिटल नहीं ला सके। इसके बाद बाइक पर सीताराम को हॉस्पिटल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ेंः ‘यह मुझे बदनाम करने की राजनीतिक साजिश है’, सरकारी बंगले के विवाद पर बोले नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
2 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
21 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines