Mini Secretariat Bomb Threat (साहिल खान): राजस्थान के अलवर के मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस खबर ने हर तरफ हड़कंप मचा दिया है। जैसे ही बम की धमकी की खबर सामने आई तो अफरा-तफरी मच गई और भवन को तुरंत खाली करवा दिया गया। जिला कलेक्टर के पास मेल आया है कि सचिवालय में विस्फोटक लगाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
खाली करवाया गया भवन
जैसे ही अलवर के मिनी सचिवायल में बम होने की धमकी मिली तो उसके मुख्य गेट बंद कर दिया गया। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने कहा कि भवन को खाली कराया गया है। प्रवेश पर रोक लगा दी गई है और बम स्क्वायड टीम जयपुर से बुलाई गई है। बताया गया है कि टीम के पहुंचने के 2 घंटे बाद तलाशी की जाएगी।
यह भी पढ़ें: जब सास ही नहीं रही तो क्यों लौटूं… दामाद ने भागने से पहले पिता को दे दिया था हिंट
ई-मेल के द्वारा मिली धमकी
3 अप्रैल को जयपुर कलेक्टरेट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। एंटी टेररिस्ट स्क्वाड और बॉम्ब स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची थी, लेकिन सर्च ऑपरेशन में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बता दें कि ई-मेल 3 अप्रैल की सुबह 7:58 बजे भेजा गया था। उस वक्त कलेक्टरेट परिसर बंद रहता है। जब अधिकारियों ने ई-मेल देखा तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
ई-मेल में क्या लिखा था?
कलेक्टर और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए इस ई-मेल में लिखा था, “इस पवित्र दिन पर जयपुर कलेक्टर ऑफिस एक भयंकर ऑक्सिडाइज्ड IED बेस्ड पाइप बम विस्फोट का लक्ष्य होगा। यह 2G केस में सावुक्कु शंकर के साथ गलत बर्ताव और सादिक बलवा की हिरासत में हुई मौत की याद दिलाता है। हम अधिकारियों को अपने बचाव के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने की चुनौती देते हैं।
यह भी पढ़ें: जिस बेटी को नाजों से पाला, उसे 5 लाख में बेच डाला, कौशाम्बी के मां-बाप की करतूत
संबंधित खबरें
राजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
2 mins agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
2 hrs agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
3 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
3 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
14 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
14 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines