हनुमानगढ़: राजस्थान के हनुमानगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के हनुमानगढ़ के एक सरकारी स्कूल में दूध पीने के बाद शुक्रवार को 27 स्कूली छात्राएं बीमार हो गई। दूध पीने के बाद बच्चियों ने घबराहट, सिरदर्द और उल्टी होने की लगी जिसके बाद बच्चियों को तुरंत आनन-फानन में जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती में एडमिट करवाया गया। हालांकि इनमें से 22 लड़कियों की तबीयत सुधरने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर घर भेज दिया है।
https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1598636701357776896
वहीं इस घटना से जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। बड़ी बात यह है कि हनुमानगढ़ जिले में मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना का शुभारंभ इसी स्कूल से जिला कलक्टर रुक्मणि रियार ने किया था।
दरअसल जिले में टाउन इलाके में स्थित राधाकिशन बिहानी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में यह घटनाक्रम हुआ। आज करीब 10:00 बजे बाद जब बच्चे स्कूल पहुंचे तो उन्हें पाउडर का दूध दिया गया। पानी में मिलाकर दूध को गर्म किया और बच्चों को दिया गया तो कुछ देर बाद ही बच्चों की तबीयत खराब होने लगी।
बता दें राजस्थान सरकार ने पिछले दिनों ही पूरे प्रदेश में बाल गोपाल योजना शुरू की है। इस स्कीम के तहत प्रदेश के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को सरकार की ओर से मुफ्त दूध पीने के लिए दिया जाना है । इस योजना को इसी सप्ताह से मूर्त रूप दिया गया है और सोमवार से ही बच्चों के लिए दूध का प्रबंधन शुरू किया है।
मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना में मिड-डे-मील योजना के तहत सरकारी स्कूलों, मदरसों और विशेष प्रशिक्षण केन्द्रों के कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं को सप्ताह में 2 दिन मंगलवार और शुक्रवार को पाउडर से तैयार दूध उपलब्ध कराया जाएगा। कक्षा 1 से 5वीं तक के स्टूडेंट को 150 मिलीलीटर और कक्षा 6 से 8वीं तक के स्टूडेंट को 200 मिलीलीटर दूध उपलब्ध कराया जाएगा।
संबंधित खबरें
बिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
11 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
12 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines