Rajasthan News: राजस्थान के कोटा जिले के रामगंजमंडी में आयोजित जन समस्या समाधान शिविर में मंगलवार को अजीब स्थिति पैदा हो गई। यहां एक व्यक्ति ने मंत्री के सामने खड़े होकर कहा – ‘साहब, मेरा पड़ोसी मेरी पत्नी को भगा ले गया है, लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है।’
रामगंजमंडी के विधायक और राज्य सरकार में शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर इन दिनों हर 15 दिन में अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसुनवाई शिविर आयोजित कर रहे हैं, जिसमें वे खुद मौजूद रहते हैं और आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करवाते हैं।
युवक ने सुनाई आपबीती
ऐसे ही एक शिविर में खीमच गांव से मोड़क थाना क्षेत्र निवासी धर्मेंद्र बैरवा पहुंचे और मंत्री के सामने अपनी आपबीती सुनाई। धर्मेंद्र ने बताया कि उसका पड़ोसी सोनू, जो उसी गांव में रहता है, उसकी पत्नी वर्षा को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। धर्मेंद्र के अनुसार, उसकी पत्नी जाते समय सोने-चांदी के जेवरात, नकदी, बैंक डायरी और यहां तक कि दो साल की छोटी बेटी को भी साथ ले गई।
पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप
पीड़ित ने कहा कि बड़ी बेटी मुस्कान (9 वर्ष) और प्रीति (5 वर्ष) उसके पास हैं, जो मां को याद कर रोती रहती हैं। धर्मेंद्र का आरोप है कि उसने इस संबंध में एक माह पूर्व मोड़क थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यहां तक कि आरोपी के भाई को सारी जानकारी होने के बावजूद पुलिस ने कोई पूछताछ नहीं की।
मंत्री ने दिए कार्रवाई के निर्देश
इस पर मंत्री मदन दिलावर ने मौके पर मौजूद पुलिस उपाधीक्षक घनश्याम मीणा को तत्काल निर्देश दिए कि पीड़ित की पत्नी की बरामदगी सुनिश्चित की जाए और आवश्यक कार्रवाई की जाए। जवाब में पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट गुमशुदगी के आधार पर दर्ज है, और अब आगे की कार्रवाई करते हुए जल्द ही महिला को बरामद कर लिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः ‘डायरेक्ट कॉल मत किया करो, मेरा फोन दिल्ली वाले सुनते हैं’, गोविंद सिंह डोटासरा ने CM भजनलाल पर लगाए ये आरोप
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
8 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
11 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines