Mahangai Rahat Camp: चौतरफा कई सारी समस्याओं, पीड़ाओं और अभावों के कारण दुखों के पहाड़ से मुकाबला कर रही एक विधवा के लिए सरकार का यह शिविर किसी चमत्कारिक आश्चर्य से कम नहीं है। जब प्राप्त राहत के वरदान ने उसे नई जिन्दगी पा लेने का अहसास करा दिया।
इन राहत शिविराें यह भी सिद्ध कर दिया कि इस प्रकार के शिविर न होते तो जाने कितने निराश्रितों को जिंदगी भर दुर्भाग्य के साये के साथ जीते हुए घुट-घुट कर मरने को विवश होना पड़ता।
दो महीने पहले हुआ पति का देहान्त
शुक्रवार को बावड़ी पंचायत समिति अन्तर्गत बिराई ग्राम पंचायत में महंगाई राहत कैम्प तथा प्रशासन गांव के संग अभियान में एक ऐसा ही उदाहरण सामने आया। इस शिविर में अनुसूचित जाति की कमजोर तबके की विधवा श्रीमती हरकुड़ी बेवा श्री जगदीश आई, जिसके परिवार में आय का कोई जरिया नहीं।
दो माह पहले पति जगदीश के देहान्त के बाद तो हरकुड़ी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वज्रपात ऐसा कि अपने चार बच्चों के लालन-पालन की जिम्मेदारी उस पर आन पड़ी। खुद के पक्के मकान के अभाव में पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन बसर के लिए विवश हो गया।
सभी समस्याओं का एक ही दिन में हुआ समाधान
शुक्रवार को 40 वर्षीया हरकुड़ी शिविर में आई और अपनी करुण कहानी शिविर प्रभारी श्रीमती पद्मा देवी, बावड़ी पंचायत समिति के विकास अधिकारी बबलीराम जाट को सुनाई। उन्होंने पूरी संवेदनशीलता के साथ उसे सुना और इसके बाद एक-एक करके छह योजनाओं के लाभों से जोड़कर उसे लाभान्वित किया गया।
मात्र आधे घण्टे की अवधि में 6 विभिन्न योजनाओं से जोड़ना हरकुडी के लिए किसी आश्चर्य और वरदान से कम नहीं था। सरकार ने उसकी सभी समस्याओं का समाधान एक ही दिन में कर दिया।
विधवा पेंशन और पालनहार योजना का मिला लाभ
शिविर में हरकुड़ी की विधवा पेंशन स्वीकृत की गई, पालनहार योजना से जोड़ दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत आवास स्वीकृत करने के साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय भी स्वीकृत किया गया।
महंगाई राहत कैंप में श्रीमती हरकुड़ी को मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री गैस सिलेण्डर योजना एवं मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में रजिस्ट्रेशन कर गारंटी कार्ड प्रदान किए गए।
सीएम गहलोत को दिया धन्यवाद
इतना सब कुछ एक साथ पाकर नई रोशनी की अहसास करते हुए हरकुडी की आँखों से खुशी के आँसुओं की धार बह निकली। खुशी से गदगद हरकुड़ी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रति दिली आभार जताया और कहा कि सरकार ने आज से उसकी दुनिया ही बदल डाली है। अब वह बच्चों की ढंग से परवरिश कर उन्हें पढ़ा-लिखा कर आगे भी बढ़ाएगी और खुद भी आसानी से जिन्दगी जी सकेगी।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
1 day ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
3 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
6 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
7 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
9 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines