Kota Religion Conversion Controversy : राजस्थान में धर्मांतरण और लव जिहाद का मामला सामने आया है। एक सरकारी स्कूल में एक हिंदू छात्रा के धर्म कॉलम में मुस्लिम लिखा जा रहा था। मामला सामने आने पर शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। शिक्षा विभाग ने तीन टीचरों को सस्पेंड कर दिया। साथ ही इस स्कूल में और बच्चों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि क्या है कोटा का धर्मांतरण विवाद?
जानें क्या है पूरा मामला
धर्मांतरण का मामला कोटा के सांगोद कस्बे में स्थित एक खजूरी ओदपुर स्कूल का है। इस स्कूल में एक हिंदू छात्रा के परीक्षा फॉर्म में धर्म बदल दिया गया। आरोप है कि टीचरों ने लड़की के धर्म वाले कॉलम में मुस्लिम लिख दिया। यहां तक उसकी टीसी में भी मुस्लिम लिखा था। इसे लेकर हिंदू संगठनों और छात्रा के परिजनों ने आक्रोश व्यक्त करते आरोप लगाया कि छात्रा के साथ धर्मांतरण और लव जिहाद की कोशिश की जा रही थी।
यह भी पढ़ें : मेरठ में लव जिहाद: धर्म बदल हिंदू युवती से रेप, धमकाया-मुंह खोला तो अश्लील वीडियो वायरल कर दूंगा
आसपास स्कूलों में भी खंगाले जा रहे दस्तावेज
जब मामला सामने आया तो शिक्षा विभाग ने स्कूल के तीन टीचरों को निलंबित कर दिया। इस मामले में पहले दो टीचर मुजाहिद और फिरोज निलंबित हो चुके हैं और अब शबाना को सस्पेंड किया गया। बताया जा रहा है कि इस मामले के बाद शिक्षा विभाग एक्टिव हो गया है। कोटा और उसके आसपास के स्कूलों के दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Reverse Love Jihad : बजरंग दल कार्यकर्ता पर आया मुस्लिम लड़की का दिल, शादी भी रचाई; हिंदुत्व ब्रिगेड ने खुशी मनाई
स्कूलों को नहीं बनने देंगे धर्मांतरण का अड्डा : शिक्षा मंत्री
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को जोधपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में धर्मांतरण और लव जिहाद नहीं होने दिया जाएगा। न ही स्कूलों को धर्मांतरण का अड्डा बनने देंगे और न ही धर्मांतरण का षड्यंत्र होने देंगे। इस मामले में जो भी शामिल होगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
1 day agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
5 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
5 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
7 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines