Kota: आवासन मंत्री शान्ति धारीवाल ने रविवार को राजस्थान आवासन मण्डल द्वारा कुन्हाडी आवासीय योजना में निर्मित कोटा चौपाटी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान आयुक्त पवन अरोड़ा सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारी गण उपस्थित रहे।
कोचिंग विद्यार्थियों का तनाव कम होगा
समारोह को सम्बोधित करते हुए स्वायत्त शासन मंत्री ने कहा कि कोटा चौपाटी कुन्हाडी के कोचिंग एरिया में बनी है। यह स्थानीय नागरिकों के साथ देशभर से यहां कोचिंग प्राप्त करने आने वाले विद्यार्थियों को तनाव मुक्त करने एवं स्वादिष्ट एवं पौष्टिक खान-पान में कारगर साबित होगी। उन्होंने कहा कि यहां विद्यार्थी सुरक्षा एवं पूरी आजादी के साथ लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि राजस्थान आवासन मण्डल ने जयपुर शहर के तर्ज पर बहुत ही गुणवत्तापूर्ण तरीके से इस चौपाटी का निर्माण किया है। यह चौपाटी देशी-विदेशी पर्यटकों के लिये भी मुख्य आकर्षण का केन्द्र होगा। यह चौपाटी कोटा को नई पहचान देने के साथ ही पर्यटन डेस्टिनेशन के रूप में अपनी पहचान बनाएंगी। स्वायत्त शासन मंत्री ने लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों एवं पंडितों द्वारा विधि विधान पूर्वक मंत्रोचार के साथ चौपाटी का उद्घाटन किया तथा स्टॉल्स का अवलोकन कर कई व्यंजनों का स्वाद भी चखा।
मंत्री ने की गुणवत्ता और कॉन्सेप्ट की तारीफ
स्वायत्त शासन मंत्री ने चौपाटी के डिजाइन, निर्माण और गुणवत्ता को देखकर काफी प्रशंसा करते हुए इसे बेहतरीन बताया। उन्होंने इसका श्रेय आवासन आयुक्त और उनकी टीम को देते हुए कहा कि आयुक्त के नेतृत्व में राजस्थान आवासन मण्डल बहुत ही अच्छा काम कर रहा है। आवासन मण्डल ने अधिशेष आवासों को बेच भी दिया है और इसके साथ ही रिकॉर्ड राजस्व भी अर्जित किया है। इसके साथ ही अर्जित राजस्व का आमजन के हित में बेहतर निवेश भी किया गया है।
राजस्थान आवासन मण्डल हुआ रिवाइव
आवासन मंत्री ने बताया कि जिस आवासन मण्डल को गत सरकार बन्द करना चाहती थी, उसे हमनें रिवाइव कर दिया है। गत 4 वर्ष के कार्यकाल में बिना बिके अधिशेष आवासों में से 17 हजार आवासों के विक्रय के साथ लगभग 2 हजार व्यावसायिक सम्पत्तियों का भी विक्रय किया है। इस अवधि में मण्डल ने लगभग 4 हजार 637 करोड रुपए का राजस्व भी अर्जित किया है। उन्होंने बताया कि पहले मंडल आवास निर्माण तक सीमित रहता था अब मंडल द्वारा पार्क, चौपाटी एवं विधायक आवास, कॉंस्टीट्युशनल क्लब जैसे जनहित के कार्यों का निर्माण किया है।
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
1 day agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
1 day agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
2 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
4 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
6 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
6 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines