Kota coaching student suicide: कोटा में एक और सुसाइड की घटना सामने आ रही है, जहां पर एक कोचिंग छात्रा फांसी के फंदे पर झूलती मिली। यह घटना जवाहर नगर थाना क्षेत्र की है। यूपी के उरई की रहने वाली निशा ने हॉस्टल में खुद को फांसी लगाई। पुलिस ने मृतका का शव एमबीएस अस्पताल मोर्चरी में रखवाया है। बता दें कि सोमवार को भी एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।
पिता से दोबारा संपर्क नहीं हुआ
बताया जा रहा है कि निशा यादव की बुधवार को अपने पिता से बात हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिता ने दोबारा फोन किया तो बेटी निशा ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद पिता ने हॉस्टल स्टाफ से बात की और बेटी के बारे में बताया। हॉस्टल स्टाफ के पहुंचने पर भी निशा ने दरवाजा नहीं खोला।
हॉस्टल के कमरे में मिला शव
आत्महत्या करने वाली नीट स्टूडेंट की उम्र करीब 21 साल बताई जा रही है। हॉस्टल स्टाफ की सूचना पर जवाहर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का गेट तोड़ दिया। इस दौरान निशा फंदे पर लटकी हुई थी। बहरहाल, निशा की आत्महत्या से हर कोई सदमे में है।
नीट की तैयारी कर रही थी छात्रा
छात्रा की पहचान उत्तर प्रदेश के औरैया जिले की निशा यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निशा यहां नीट प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग ले रही थी। बता दें कि कोटा में एक साल के भीतर अब तक 29 आत्महत्या के मामले सामने आ चुके हैं। अभी बीते 2 दिन पहले पश्चिम बंगाल के रहने वाले फोरिड हुसैन ने भी आत्महत्या कर ली थी।
संबंधित खबरें
3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 day ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
1 day agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
3 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
5 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines