Kota-Bundi Lok Sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: राजस्थान की कोटा-बूंदी सीट पर भाजपा उम्मीदवार ओम बिरला 41 हजार 139 मतों से विजयी घोषित कर दिए गए हैं। निर्वाचन अधिकारी से कोटा बूंदी सीट पर भाजपा प्रत्याशी ओम बिरला को जीत का प्रमाण पत्र सौंपा गया। इस सीट पर भाजपा और बसपा के उम्मीदवार में कड़ी टक्कर देखने को मिली। उन्हें टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने भाजपा से ही आए दबंग गुर्जर नेता प्रहलाद गुंजल को मैदान में उतारा था, लेकिन बसपा के धनराज यादव ने कड़ी टक्कर दी। राजस्थान कोटा-बूंदी सीट पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण में मतदान संपन्न हुआ था।
इस बार 71.26 फीसदी हुआ जिसमें 73.86 फीसदी पुरुष, 68.93 फीसदी महिला और 57.89 फीसदी ट्रांसजेंडर्स वोटर्स ने अपने मत का प्रयोग किया। आज किसे ज्यादा वोट मिलेंगे और किस का सूपड़ा साफ होगा ये जानने के लिए बने रहें News24 के साथ…
भाजपा-कांग्रेस के बीच आर-पार की टक्कर
कोटा लोकसभा सीट से इस बार 15 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। यहां से भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। चूंकि कोटा को आरएसएस का गढ़ माना जाता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि चुनाव का फायदा काफी हद तक ओम बिरला के खाते में जा सकता है। हालांकि कांग्रेस भी भाजपा को सीधी टक्कर देती दिख रही है।
यहां देखें: कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी 543 सीटों की पल-पल की अपडेट
कोटा बूंदी क्षेत्र में वोटरों की संख्या
बता दें कि कोटा बूंदी लोकसभा क्षेत्र में कुल 20.88 लाख मतदाता हैं। इनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 10.73 है, जबकि महिला मतदाता की संख्या 10.15 है। यहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 2.70 लाख है, जबकि जातिगत के आधार पर मीणा मतदाता 2.25 लाख और ब्राह्मण 2.05 लाख हैं। वहीं गुर्जर मतदाताओं की संख्या 1.90 लाख है।
क्या कहता है पुराना इतिहास?
गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनावों में 71.26 प्रतिशत वोटिंग हुई है, जो 1952 से लेकर अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा है। पुराने इतिहास की बात करें तो कोटा सीट पर अब तक 16 बार लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इसमें 6 बार भाजपा, 4 बार कांग्रेस और 3 बार भारतीय जनसंघ ने अपना परचम लहराया है, जबकि 1 बार भारतीय लोकदल, 1 बार जनता पार्टी और 1 बार निर्दलीय ने अपना कब्जा जमाया है।
ये भी पढ़ें: UP-Bihar से केरल-बंगाल तक, Live देखिए लोकसभा रिजल्ट की कवरेज
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
11 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines