Hanuman Beniwal Kirodi Lal Meena Clash: सियासत के कई रंग होते हैं। राजस्थान की राजनीति में तो कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। कभी एक मंच पर खड़े नजर आने वाले दो दिग्गज नेता लाइव टीवी पर ऐसे भिड़े कि गड़े मुर्दे उखड़ने लगे। हम बात कर रहे हैं किरोड़ी लाल मीणा और हनुमान बेनीवाल की। दोनों नेताओं की लाइव टीवी पर हुई बातचीत खूब वायरल हो रही है। किरोड़ी लाल और बेनीवाल में काफी तल्ख अंदाज में बातचीत हुई। इसके बाद से ही ये कयास लगने लगे कि ये बातचीत यहीं खत्म नहीं होगी। अब किरोड़ी लाल ने हनुमान बेनीवाल को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है।
किसी को गाली दिए बिना नहीं रह सकते हनुमान बेनीवाल
किरोड़ी लाल मीणा ने मीडिया से बातचीत में कहा- उनका कहना है कि हम उनकी सभा और धरने में नहीं आए। अगर आगे बेनीवाल मंत्री या मुख्यमंत्री बन जाएं तो वे कैसे जा सकते हैं? वो बेवकूफ बनाने वाले बयान दे रहे हैं। अगर आप काम करोगे तो कौनसा एहसान कर रहे हो। आगे किरोड़ी ने कहा कि हनुमान बेनीवाल किसी को गाली दिए बिना नहीं रह सकते। आपसे भी कमरे में बात करके जाएंगे तो बाहर जाकर गाली देंगे, ये उनका कैरेक्टर है।
राज्यसभा चुनाव में पैसे दिलाए
किरोड़ी ने आगे कहा- राज्यसभा के चुनाव में वो मेरे पास 10 बार आए थे। बोले- मेरे को पैसे दिलाओ तब वोट दूंगा। मैंने कहा मैं पैसे की बीमारी में नहीं पड़ता, लेकिन जब नहीं माने तो मैंने पैसे दिला दिए।
ये भी पढ़ें: SI भर्ती परीक्षा रद्द होने पर क्रेडिट लेने की मची होड़, किरोड़ी लाल मीणा ने कसा बेनीवाल पर तंज
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, राजस्थान हाई कोर्ट ने एसआई भर्ती परीक्षा 2021 रद्द कर दी है। इसमें कई अनियमितताएं सामने आई थीं। जिसके चलते हाई कोर्ट ने ये फैसला लिया, लेकिन जमीनी स्तर पर किरोड़ी लाल मीणा और हनुमान बेनीवाल दोनों नेता इस भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के खिलाफ बिगुल बजाते रहे। फिर जब हाई कोर्ट ने परीक्षा को रद्द किया तो इसका श्रेय लेने की होड़ मच गई। एक चैनल पर दोनों नेता फोन कॉल पर बात कर रहे थे, इतने में दोनों के बीच जुबानी जंग होने लगी। जहां किरोड़ी लाल मीणा ने हनुमान बेनीवाल से कहा कि मैंने ही तुम्हें राजनीति सिखाई तो वहीं बेनीवाल ने तंज कसते हुए कहा कि मैं आपको अच्छे से जानता हूं। फिर धीरे-धीरे बात बिगड़ने लगी और तू-तड़ाक पर आ गई। हनुमान बेनीवाल ने तो यहां तक कह दिया कि आपकी औकात क्या है, आपका जमाना चला गया।
ये भी पढ़ें: राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 रद्द
संबंधित खबरें
फर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
3 hrs ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
16 hrs agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
1 day agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
1 day agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
4 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
6 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
7 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
10 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
10 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines