Khatu Shyam Mela 2023: राजस्थान के सीकर में स्थित खाटू श्याम जी के मेले का आयोजन 22 फरवरी से 4 मार्च तक होगा। जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। इस बार मंदिर परिसर व उसके आसपास के क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया है। मंदिर समिति की मानें तो इस बार 1 घंटे में 3 से 4 लाख श्रद्धालु बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे।
सेक्टर मजिस्ट्रेट की हुई नियुक्ति
मंदिर समिति ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा व ड्रोन से 24 घंटे तक निगरानी की जाएगी। इस बार व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है, मंदिर की तरफ आने वाली सभी सड़कों को चौड़ा किया गया है तो मंदिर परिसर में जिकजैक लाइन को हटाकर सीधी लाइन बनाई गई है।
मेले के लिए जिला प्रशासन की तरफ से सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं, इसके अलावा पुलिस ने भी एडिशनल एसपी सहित तमाम अधिकारियों को लगा रखा है, मेले के लिए खाटूश्याम क्षेत्र को 8 सेक्टरों में बांटा गया है।
पार्किंग के लिए किए गए इंतजाम
मंदिर समिति के अनुसार मेले की व्यवस्थाओं में 4 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और मंदिर समिति की ओर से 1 हजार से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड पुलिस को उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके अलावा मेला परिसर में 350 अस्थायी और 100 स्थायी कैमरे लगे हुए हैं। पूरे परिसर की निगरानी के लिए 10 से ज्यादा ड्रोन भी नजर रखेंगे और मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा। गाड़ियों की पार्किंग के लिए अलग इंतजाम किए गए हैं।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
17 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines