श्रीवत्सन (Jaipur): पंजाब के बाद अब राजस्थान में सियासी जमीन तलाशती आम आदमी पार्टी तिरंगा यात्रा लेकर मैदान में है। गुलाबी शहर जयपुर (Jaipur) में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने रोड शो करके अपनी राजनितिक ताकत दिखाई।
गुटबाजी में अपना देख रही आप
हालांकि राजस्थान के अन्य पार्टियों के नेताओं ने आम आदमी पार्टी के वजूद को यहां सिरे से नकार दिया। बता दें कि आम आदमी पार्टी गुजरात, हिमाचल और उत्तर प्रदेश में मुंह की खाने के बाद राजस्थान से उम्मीद लगाए बैठी है कि उन्हें भाजपा और कांग्रेस की आपसी गुटबाजी में अपना फायदा नजर आ रहा है।
आम आदमी से जुड़ने का कर रहे दावा
यह तिरंगा यात्रा अपनी पार्टी का झंडा बुलंद करने के लिए है, क्योंकि राजस्थान में पार्टियों की गुटबाजी और सीएम पद के अनेक दावेदारों के बीच आम आदमी पार्टी लोगों से जुड़ने का दावा कर रही है। इसके लिए यह यात्रा जयपुर की सड़कों पर की गई है। चूंकि राजस्थान का बॉर्डर दिल्ली से नजदीक और पंजाब से लगा हुआ है।
भगवंत मान को लेकर पहुंचे सीएम केजरीवाल
दोनों जगह आम आदमी पार्टी की सरकार है, इसलिए केजरीवाल राजस्थान में अपना सियासी समीकरण खोज रहे हैं। यही कारण है कि केजरीवाल, भगवंत मान को राजस्थान लेकर पहुंचे हैं। इस दौरान दिल्ली-पंजाब की लुभावनी योजनाओं का जिक्र भी करने से नहीं चूके।
गहलोत और वसुंधरा राजे पर कसा तंज
भाजपा के डबल इंजन वाले नारे पर टिप्पणी करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा की इसका मतलब डबल भष्ट्राचार है। जयपुर पहुंचे केजरीवाल और भगवंत मानने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे पर भी तंज कसा। कहा दोनों में आपसी गठजोड़ है।
कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के दावे को नकारा
केजरीवल का यह रेला राजनीति के मैदान में क्या खेला दिखाएगा, यह तो आने वाला समय ही तय करेगा, लेकिन भाजपा हो या कांग्रेस दोनों का ही मानना है कि आम आदमी पार्टी राजस्थान के लोगों से जुड़ नहीं पाएगी। कांग्रेस के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने तो यहां तक कहा की कैसी आम आदमी पार्टी… यहां तो मैं ही आम आदमी हूं। दुनिया जानती है मुझे मैं रोड मास्टर हूं। मंत्री महेश जोशी ने कहा की आम आदमी पार्टी अपना वजूद नहीं जमा पाएगी।
ये लोग भी लगे सियासी तैयारी में
आम आदमी पार्टी को पंजाब से लगे बॉर्डर के इलाके गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर समेत अन्य क्षेत्रों में अपने लिए उम्मीदें नजर आ रही है। इसका शंखनाद उन्होंने राजस्थान की राजधानी जयपुर से किया है। उधर ओवैसी भी अलवर, बह्रातपुर, टोंक, जोधपुर, बाढ़मेर समेत कई इलाकों में अपनी ताल ठोक चुके हैं। भाजपा और कांग्रेस भी चुनावी मोड़ में है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
3 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
7 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
10 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines