Karni Sena President Sukhdev Singh Gogamedi Killed: करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की मंगलवार को जयपुर में उनके ही घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार स्कूटर सवार अज्ञात बदमाशों ने मंगलवार को दिनदहाड़े उन पर गोलियां बरसा दीं। घटना के बाद उन्हें आनन-फानन में मेट्रो मास अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
पहले चाय पी फिर बरसाईं गोलियां
इस वारदात को लेकर करणी सेना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह मामडोली ने कहा कि 3-4 लोग सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के घर आए थे। उन्होंने सुरक्षा गार्ड्स से कहा कि वह गोगामेड़ी से मिलना चाहते हैं। गार्ड उनको अंदर ले गए। वहां चाय पीने के बाद उन्होंने सुखदेव सिंह पर गोलियां बरसा दीं।
https://twitter.com/PTI_News/status/1731979091480580518
पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों की तलाश कर रही है। इस वारदात के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
राजस्थान के पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा ने इस घटना को लेकर बताया कि शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार चार लोग एक घर में घुसे और गोलीबारी कर दी जहां गोगामेड़ी मौजूद थे। घटना के दौरान गोगामेड़ी का एक सुरक्षा कर्मी और एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है।
राजपूत समुदाय में दिखा आक्रोश
गोगामेड़ी की हत्या के बाद राजपूत समुदाय के सदस्य उस अस्पताल के बाहर जुट कर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं जहां गोगामेड़ी का पार्थिव शरीर रखा गया है।
भाजपा नेता ने कांग्रेस सरकार को बताया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस वारदात के लिए कांग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के समय जिस तरह से राजस्थान में गैंग वार शुरू हुए हैं, प्रदेश को अराजकता की आग में धकेला गया है, यह उसी का दुष्परिणाम है। शेखावत ने कहा कि सुखदेव सिंह को धमकियां मिली थीं और उसे लेकर उन्होंने पुलिस से शिकायत भी की थी। लेकिन जिस स्तर पर उन्हें सुरक्षा मिलनी चाहिए थी वो उन्हें नहीं मिली।
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
1 day ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
1 day agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 days agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
3 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
3 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
6 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
7 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
9 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines