Jodhpur tragic Accident inside story: राजस्थान के जोधपुर जिले में हुए दर्दनाक बस हादसे की वजह बनी एक गलती 15 लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ गई. जोधपुर के सूरसागर क्षेत्र से बीकानेर जिले के कोलायत दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी बस सामने खड़े ट्रेलर से टकरा गई. हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई. हादसा, बस चालक की एक गलती की वजह से हुआ, जो सामने सड़क किनारे ट्रेलर को देख नहीं पाया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मृतकों में अधिकांश जोधपुर जिले के सूरसागर क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं.
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फलोदी दुर्घटना पर गहरा दुख जताया. मुख्यमंत्री ने फ़ोन पर कलेक्टर एसपी एवं अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को तुरंत ग्रीनकोरिडोर बना कर अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था करें. घायलों को बेहतर इलाज मिलना चाहिए. इस दुख की घड़ी में सरकार पीडितों के साथ खड़ी है. इलाज में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी
यात्रियों को निकालने के लिए बुलानी पड़ीं जेसीबी मशीनें
जोधपुर जिले में हुए दर्दनाक बस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंचीं. जेसीबी मशीनों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया. घायलों को फलोदी अस्पताल और गंभीर लोगों को जोधपुर भेजा गया. हादसे की सूचना मिलते ही जोधपुर जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है. पुलिस ने ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है, जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया.
राजस्थान में अक्टूबर में भी हुआ था दर्दनाक बस हादसा
राजस्थान में अक्टूबर में हुए दर्दनाक हादसे में भी जोधपुर का जिक्र था. अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में जैसलमेर से जोधपुर जा रही 57 सवारियों से भरी निजी बस में आग लगने से 20 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी. हादसे की जांच के दौरान काफी कारण सामने आए. सूत्र बताते हैं कि वहीं बस के अंदर पटाखे होने के कारण आग और बढ़ गई, देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया और मरने वालों की संख्या बढ़ती चली गई. इससे पहले भी बसों में हादसे होते रहे हैं. इससे पहले हरियाणा में 2023 मई में एक पर्यटक बस में आग लगने से 9 लोगों की जान चली गई और 17 घायल हो गए. महाराष्ट्र में 2023 जुलाई में नागपुर से पुणे जा रही एक निजी बस में टायर फटने से आग लग गई थी. आग बस का डीजल टैंक फटने से लगी, जिसमें 25 लोगों की जलकर मौत हो गई थी.
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
1 day agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
6 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines