केजे श्रीवत्सन, जयपुर
राजस्थान के जोधपुर जिले में एक महिला शिक्षक को रंगे हाथ 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। एसएलबीएस बीएड कॉलेज की लेक्चरर मीनाक्षी ने एक छात्रा से अटेंडेंस पूरी करने, इंटर्नशिप और रिलीविंग लेटर देने के एवज में घूस मांगी थी। फर्स्ट ईयर की छात्रा ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को मामले की शिकायत दी थी। एसीबी ने ट्रैप लगाकर रंगे हाथ महिला शिक्षक को गिरफ्तार किया है। एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी जोधपुर की टीम भी कार्रवाई के दौरान मौजूद रही।
आरोपी महिला टीचर से पूछताछ जारी
एसीबी के महानिदेशक डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि एसीबी की जोधपुर ब्रांच को एक शिकायत मिली थी कि एसएलबीएस बीएड कॉलेज की लेक्चरर मीनाक्षी द्वारा प्रथम वर्ष की छात्रा से उपस्थिति पूरी करने व इंटर्नशिप और रिलीविंग लेटर देने के एवज में 15000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। इसके बाद ट्रैप लगाकर रंगे हाथ आरोपी शिक्षक मीनाक्षी को अरेस्ट किया गया है। उससे पूछताछ जारी है, मामले में किसी और कर्मचारी की भूमिका तो नहीं, इसकी जांच भी कर रहे हैं।
ट्रैप लगाकर की गई कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक ACB के एएसपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ की अगुआई में इंस्पेक्टर सुनीता कुमारी, एसआई किशन सिंह चारण को शामिल कर एक टीम गठित की गई थी। टीम गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास कॉलेज पहुंची और छात्रा को 15 हजार रुपये थमा दिए। इसके बाद छात्रा ने जैसे ही यह रकम आरोपी टीचर मीनाक्षी को दी, ACB की टीम ने उसे अरेस्ट कर लिया। ACB की टीम छात्रा से संबंधित रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। इस बात की जांच भी की जा रही है कि पहले किसी छात्रा से रिश्वत तो नहीं ली गई?
ये भी पढ़ें: दिशा सालियान मौत मामले की जांच समीर वानखेड़े से कराने की मांग, पिता ने हाई कोर्ट में दायर की याचिका
यह भी पढ़ें:दिशा सालियान के अंतिम संस्कार की तस्वीरें अब आईं सामने, पढ़ें केस के ताजा अपडेट
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines