Jodhpur News: (लोकेश व्यास, जोधपुर) राजस्थान के जोधपुर जिले के एक सरकारी अस्पताल में यूट्यूब देख ईसीजी करने का मामला सामने आया है। सरकारी अस्पताल के एक हेल्पर ने यूट्यूब देखकर मरीज की ECG कर डाली। परिजनों ने जब उसे यूट्यूब देखकर ECG के उपकरण लगाते देखा तो टोका। परिजनों ने कहा कि अगर तुम्हें ECG करनी नहीं आती तो फिर किसी को बुला लो। ऐसे तो तुम मरीज को मार दोगे। इस पर हेल्पर ने कहा कि स्टाफ नहीं है। सैटेलाइट हॉस्पिटल का ये मामला गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल बीएस जोधा ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। घटना से जुड़े 2 अलग-अलग वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो खुद मरीज ने और दूसरा उसके साथ आए परिजन ने बनाया है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में 10 सालों में इस बार सबसे ज्यादा हादसे, 12 घंटे में फायर ब्रिगेड के पास आए 318 कॉल
वीडियो दिवाली के दिन का है। वीडियो में एक युवक अस्पताल में बेड पर लेटा दिख रहा है। वह कहता है कि दिवाली पर लैब टेक्नीशियन छुट्टी पर है। इनको मालूम नहीं है कि मशीन कैसे चलानी है? इसके बाद पहला वीडियो पूरा हो जाता है। दूसरे वीडियो में मरीज का परिजन कहता है कि भैया, आप कह रहे हो कि आपने कभी ECG नहीं की है। तो क्यों मरीज की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हो। परिजन बार-बार कहता है कि किसी को बुला लो भैया, ECG सीधा हार्ट से जुड़ा मामला है। कुछ हो गया तो क्या होगा?
‘दिवाली मनाने गया है कर्मचारी’
इस पर हेल्पर कहता है कि मैं लैब टेक्नीशियन नहीं हूं, वह दीपावली की छुट्टी पर घर गया है। मुझे कुछ नहीं करना है। सब सही जगह लगा दिया है, जो भी काम करेगी, मशीन करेगी। मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल बीएस जोधा ने बताया कि वीडियो शुक्रवार को सामने आया था। मामले की जांच करवाई जाएगी। मामले की सत्यता सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि ECG के पॉइंट्स गलत लगने से शरीर पर कोई इफेक्ट नहीं होता। पॉइंट सही जगह नहीं लगा है तो रिपोर्ट सही नहीं आती है। ऐसे में सही उपचार नहीं हो पाता है।
यह भी पढ़ें:ओडिशा में 7 लोगों की मौत का सच आया सामने, कहां और कैसे हुआ हादसा?
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
2 days agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines