Jodhpur News: जोधपुर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी, उन्होंने 40 हजार का इनामी बदमाश पकड़ लिया है। अपने आगे के प्लान की सफलता के लिए आशीर्वाद लेने गए तस्कर के लिए धर्म ही आफत बन गया। दरअसल वो होली के बाद बड़ी तस्करी को अंजाम देने वाला था, जिसके लिए नागाणाराय मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचा। पुलिस को जैसे ही इस बात की जानकारी मिली तो वो मौके पर पहुंची और उसे धर दबोचा। जानें क्या है पूरा मामला…
40 हजार का तस्कर गिरफ्तार
जोधपुर पुलिस ने 40 हजार के इनामी तस्कर स्वरूप सिंह को गिरफ्तार कर उसके आगे के प्लान को ध्वस्त कर दिया है। वो अपने होली के बाद के प्लान के लिए आशीर्वाद लेने नागाणाराय मंदिर पहुंचा था। वहां से मन्नत मांग कर वो अपने चचेरे भाई के साथ शराब पार्टी करने के लिए गया। इसी दौरान पुलिस वहां पहुंच गई और तस्कर को दबोच लिया।
यह भी पढ़ें: ड्राइवर की एक चूक से 4 लोगों की गई जान, देहरादून में हादसे का सच आया सामने
कई सालों से किए जा रहे थे गिरफ्तारी के प्रयास
जोधपुर के पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि आरोपी स्वरूप सिंह को लंबे समय से गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे थे। लेकिन वो लगातार असफल हो रहे थे। पुलिस को मिली जानकारी के बाद टीम ने उस उस स्थान पर रेड मारी जहां उसके होने की खबर मिली थी। पुलिस ने अपनी सतर्कता और समझदारी से उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
शराब की तस्करी करता है आरोपी
आरोपी स्वरूप सिंह ने सिर्फ 12वीं तक पढ़ाई की और इसके बाद ड्राइविंग सीखी। इसके बाद पैसे कमाने के लालच में वो अपराध की दुनिया में आ गया और उसने मादक पदार्थों के साथ साथ शराब की तस्करी करने का काम शुरू कर दिया। अपराधी की गिरफ्तारी के बाद यह भी सामने आया कि वह कई एनडीपीएस मामलों में वांछित था और उसके खिलाफ कुल चार प्रकरण दर्ज थे।
पहले भी हुई थी गिरफ्तारी
आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने एसयूवी गाड़ी और लाखों रुपए के मादक पदार्थों भी बरामद किए। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। लेकिन वो जेल से फरार हो गया। पुलिस को पता चला था कि आरोपी होली पर अपने गांव जाने वाला है और वो सजग हो गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: बंदूक दिखाकर बोले-तुमसे दुश्मनी नहीं..हाईजैक ट्रेन से रिहा हुए लोगों ने सुनाई आपबीती
संबंधित खबरें
राजस्थान में पटाखों के गोदाम में धमाका, 2 लोगों की मौत और एक घायल
1 day agoजयपुर में दिवाली पर मिल रही 1.23 लाख रुपये किलो की सोने वाली मिठाई
2 days agoRSSB राजस्थान महिला सुपरवाइजर परीक्षा का परिणाम जारी, Direct Link पर देखें
2 days agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 days agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
5 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
7 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
7 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
7 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
7 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines