Jodhpur Murder Case: जोधपुर ग्रामीण जिले में थाना ओसियां क्षेत्र के चेराई कस्बे के पास रामनगर गांव में बुधवार को 4 जनों की निर्मम हत्या कर जलाने की घटना का पुलिस ने 4 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। हत्या के आरोपी पप्पू राम जाट पुत्र भैराराम (19) निवासी चेराई को गिरफ्तार कर लिया है।
महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने बताया कि घटना की गम्भीरता को देख अतिरिक्त महानिदेशक अपराध दिनेश एमएन को ओसियां रवाना किया गया। घटना की सूचना मिलते ही आईजी रेंज जयनारायण शेरए एसपी धर्मेंद्र यादव समेत तमाम पुलिस और प्रशासनिक अमला तुरन्त मौके पर पहुंच गया। कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त जाब्ता बुलाया गया।
जोधपुर पुलिस बधाई की पात्र- डीजीपी
मिश्रा ने बताया कि पुलिस की विभिन्न टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर डॉग स्क्वायड, फॉरेंसिक, साइबर टीम और डीएसटी की टीम द्वारा आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए। गठित टीमों ने त्वरित कार्रवाई कर मात्र 4 घंटे के अंदर मामले का खुलासा कर आरोपी युवक पप्पू राम जाट को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि ततपरता से इस जघन्य घटना का खुलासा करने वाली जोधपुर ग्रामीण पुलिस की टीम बधाई की पात्र है।
ऐसे पकड़ा गया आरोपी
एसपी रूरल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि गठित टीम द्वारा पड़ोसियों से पूछताछ की गई। रूट के सभी मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। साइबर टीम और डीएसटी ने तकनीकी डेटाबेस एकत्रित कर संदिग्धों के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त की। इन तकनीकी डेटाबेस के आधार पर टीम ने सन्दिग्ध पप्पू राम को दस्तयाब किया। जिससे एसएचओ भोजासर इमरान खान द्वारा मनोवैज्ञानिक और तकनीकी रूप से पूछताछ के बाद घटना का खुलासा किया गया।
यह थी विवाद की वजह
पूछताछ में सामने आया कि रामनगर निवासी भाइयों भैराराम और पुनाराम के परिवार की बीच जमीनी विवाद चल रहा था। इसी बीच भैराराम के बेटे तेजाराम की संदिग्ध परिस्थितियों में गुजरात के सूरत शहर में मृत्यु हो गई। भैराराम को शक था कि उसके बेटे की हत्या पुनाराम के परिवार द्वारा कराई गई है। इसके चलते विवाद और बढ़ गया।
आपसी रंजिश बनी हत्या की वजह
इस रंजिश की वजह से बुधवार सुबह करीब 3:00 बजे भैराराम का दूसरा बेटा पप्पू राम कुल्हाड़ी लेकर पूनाराम की ढाणी पहुंचा और पुनाराम (55) और उसकी पत्नी भंवरी देवी (50) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। उसके बाद अंदर सो रही पुत्रवधू धापू (24) और उसकी बेटी मनीषा 6 महीने की भी हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने चारों मृतकों को झोपडे में डालकर वहां आग लगा दी और भाग गया।
संबंधित खबरें
बिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
23 mins agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
9 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
10 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines