Jodhpur: जोधपुर में बजरी राॅयल्टी बढ़ाने के विरोध में यूनियन की ओर से कलेक्ट्रेट रोड़ पर दिए जा रहे धरने में शनिवार को नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बजरी माफिया हावी है। बजरी ठेकेदार के साथ बीजेपी और कांग्रेस के नेता पार्टनर हैं। उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके खिलाफ बोलने की कोई हिम्मत नहीं दिखा पा रहा है।
बजरी घोटाले की जांच ईडी से करवाएंगे
उन्हाेंने कहा कि देश का सबसे बड़ा घोटाला राजस्थान में बजरी को लेकर हुआ है। उन्होंने कहा कि बजरी घोटाले की जांच ईडी से करवाने की मांग को लेकर धरना दिया जाएगा। इस घोटाले में बीजेपी के नेता भी शामिल है। बेनीवाल ने कहा कि ईडी को वो सारे कागज देंगे जिससे कांग्रेस और बीजेपी की पोल खुलेगी। बजरी के इस खेल में कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री के ईर्द-गिर्द रहने वाले लोग भी शामिल है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश में अग्निवीर योजना लाकर लाखों जवानों के साथ धेखा किया गया। 80 प्रतिशत विधायकाें और सांसदों की अपने क्षेत्र में बजरी माफिया से सांठगांठ है।
मजदूरों की रोजी रोटी पर खड़ा हुआ संकट
यूनियन के लोगों का कहना है बजरी ठेकेदार की ओर से 550 रुपए प्रति टन राॅयल्टी वसुल की जा रही है। जबकि दूसरे जिलों में 100 से 150 रुपए प्रति टन के हिसाब से जी जा रही हैं। इसके चलते ठेकेदारों ने बजरी लेना बंद कर दिया है। इससे मजदूरी करने वाले मजदूरों पर संकट खड़ा हो गया। बता दें कि जोधपुर में पिछले कुछ दिनों से बजरी की महंगी कीमतों को लेकर यूनियन ने हड़ताल की घोषणा की रखी है। इसके चलते कई निर्माण श्रमिकों को कार्य नहीं मिल पा रहा है।
संबंधित खबरें
राजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
1 day ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
5 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
5 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
8 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
9 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
10 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
12 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
15 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
19 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines