हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jodhpur: अतिक्रमण हटाने पहुंचे रेवेन्यू अफसर पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश

विज्ञापन
Jodhpur News

Jodhpur: जोधपुर के जालोरी गेट में सोमवार सुबह अतिक्रमण हटाने की बात को लेकर विवाद हो गया। क्षेत्र के लोगों ने अतिक्रमण दस्ते का विरोध किया। और रेवेन्यू निरीक्षक पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की।

दरअसल बूथ की जमीन को विवादित बताया जा रहा है। यह मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है। वहीं निगम इसे अपनी जमीन बता रहा है। इसके बाद जब बूथ को नहीं हटाया गया तो अतिक्रमण मुक्ति दस्ता कार्रवाई के लिए पहुंच गया। आरोप है कि इस दौरान निगम के रेवेन्यू निरीक्षक को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की गई।

लोगों ने कार्रवाई का किया विरोध

सुबह जब अतिक्रमण दस्ता वहां पहुंचा तो सख्ती से कार्रवाई शुरू की गई। इस पर बूथ संचालक के कई परिचित वहां आ गए। अतिक्रमण की कार्रवाई पर विरोध जताने लगे, इससे माहौल गर्मा गया और हंगामेदार स्थिति बन गई।

विज्ञापन

वर्षों से चला रहा है बूथ

बूथ संचालक का कहना है कि वह निगम में कई सालों से बराबर पैसे चुकाता आ रहा है। वर्षों से बूथ का आवंटन रखा हो रखा है। बूथ संचालक व स्थानीय लोगों ने नगर निगम व पुलिस पर आरोप लगाया कि जबरदस्ती बूथ हटाकर अन्य लोगों को कब्जा दिलाया जा रहा है।

प्रभारी बोले – राजकार्य में डाली जा रही बाधा

हंगामे के बीच पुलिस के आलाधिकारी भी वहां पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को समझाइश की कोशिश में लगी रही। कुछ स्थानीय नेताओं ने इस अतिक्रमण पर भी विरोध जताया। इसी बीच जोरदार हंगामे में बूथ संचालक के मिलने वाले एक शख्स ने रेवेन्यू इंस्पेक्टर पर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

मौके पर मौजूद लोगों ने बूथ चलाने वाले शख्स को दूर किया। निगम के अतिक्रमण प्रभारी रवि बारासा के अनुसार राजकार्य में बाधा डाली जा रही है और रेवेन्यू इंस्पेक्टर को जलाने का प्रयास किया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola