Rajasthan Hindi News: राजधानी में गुरूवार को 16वें जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल की शुरूआत हो गई। पांच दिन तक चलने वाले साहित्य के इस महाकुंभ में साहित्य, संगीत, कला से जुड़ी 350 हस्तियां इसमें भाग लेगी। बता दें कि जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल का आयोजन होटल क्लाकस आमेर जयपुर में किया जा रहा है। ऐसे में होटल को राजस्थानी कलाकृतियों से सजाया गया है।
ग्रीन कांसेप्ट पर हो फेस्टिवल का आयोजन
फेस्टिवल के प्रोडयूसर के बताया कि इस साहित्य समागम में शामिल होने के लिए किसी कार्ड की जरूरत नहीं होगी। फेस्टिवल में शामिल होने के लिए बारकोड दिखाना होगा। आपको बता दें कि इस फेस्टिवल में राजस्थानी लजीज व्यंजनों की व्यवस्था की गई है।
सांसद राजीव शुक्ला करेंगे ‘द हीलिंग बुक’ पर चर्चा
20 जनवरी को राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला स्कार्स ऑफ 1947: ‘द हीलिंग बुक’ पर मुगल टेंट में चर्चा करेंगे। नवदीप सूरी और किश्वर देसाई, आंचल मल्होत्रा से बातचीत में राजीव शुक्ला विभाजन के बाद प्रेरणादायक कहानियों पर चर्चा करेंगे। उनकी ये किताब काफी चर्चित रही है।
350 स्पीकर हिस्सा लेंगे
इस बार फेस्टिवल में 350 स्पीकर हिस्सा लेंगे। इस फेस्टिवल में बुकर पुरस्कार विजेता गीतांजलि, बुकर विजेता बर्नार्डिन एवरिस्टो के साथ गुलजार, पंडित हरिप्रसाद चौरसिया, शोभा डे, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, शशि थरूर, आंचल मल्होत्रा, अमीष त्रिपाठी, सुधा मूर्ति, अश्विन सांघी, फिल्म निर्माता ओनिर, नोबेल पुरस्कार विजेता अब्दुलराजक गुरनाह और भारतीय खुफिया ब्यूरो के पूर्व विशेष निदेशक अमरजीत सिंह दुलत जैसे जाने-माने चेहरे शामिल होंगे।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
21 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
3 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
3 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
5 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
5 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
7 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
8 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines