नई दिल्ली: दुनिया का सबसे बड़ा लिटरेचर फेस्टिवल ‘JLF’ एक बार फिर जयपुर में अपनी आभा बिखरेने को तैयार है। कोरोनाकाल के बाद जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) को एक बार फिर ऑफलाइन आयोजित किया जा रहा है। हालांकि इस बार वेन्यू बदला हुआ होगा। अब तक टोंक रोड स्थित डिग्गी पैलेस में आयोजित हो रहे जेएलएफ का आयोजन इस बार 19 से 23 जनवरी तक जेएलएन रोड स्थित होटल क्लार्क्स आमेर में होगा। साहित्य, संगीत और कला से लबरेज इस मेले में हजारों साहित्यकार, संगीतकार और फिल्म से जुड़े सेलिब्रिटीज लाखों श्रोताओं के बीच रूबरू होंगे।
और पढ़िए –Indore: अमिताभ बच्चन ने की अपील, मेरा लिवर 75% खराब, आप समय रहते जांच जरूर कराएं
साहित्योत्सव में इस बार 288 स्पीकर हिस्सा लेंगे
फेस्टिवल के 16वें संस्करण में 21 भारतीय और 14 अंतर्राष्ट्रीय भाषाएं प्रस्तुत की जाएंगी। साहित्योत्सव में इस बार 288 स्पीकर हिस्सा लेंगे। वक्ताओं और पैनलिस्टों में ‘टॉम्ब ऑफ सैंड’ के लिए पिछले साल के अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार विजेता गीतांजलि श्री, बुकर विजेता बर्नार्डिन एवरिस्टो के साथ गुलजार, पंडित हरिप्रसाद चौरसिया, शोभा डे, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, शशि थरूर, आंचल मल्होत्रा, अमीष त्रिपाठी, सुधा मूर्ति, अश्विन सांघी, फिल्म निर्माता ओनिर, नोबेल पुरस्कार विजेता अब्दुलराजक गुरनाह और भारतीय खुफिया ब्यूरो के पूर्व विशेष निदेशक अमरजीत सिंह दुलत जैसे जाने-माने चेहरे शामिल रहेंगे।
और पढ़िए –Jaipur News: होमवर्क पूरा न करने पर टीचर ने आठ साल के बच्चे को दी ऐसी सजा, कांप जाएगी रूह
‘स्कार्स ऑफ 1947: द हीलिंग’
20 जनवरी को राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ‘स्कार्स ऑफ 1947: द हीलिंग’ बुक पर मुगल टेंट में चर्चा करेंगे। नवदीप सूरी और किश्वर देसाई आंचल मल्होत्रा से बातचीत में राजीव शुक्ला विभाजन के बाद प्रेरणादायक कहानियों पर प्रकाश डालेंगे। उनकी ये किताब काफी चर्चित रही है।
और पढ़िए –MP News: सर्दी का सितम, इस शहर में हार्ट अटैक से पांच लोगों की मौत, डॉक्टर बोले-ठंड में रखें सावधानी
सजेगी म्यूजिक स्टेज
साहित्योत्सव के पांच दिनों में कई संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। लिफाफा, पक्षी, रिदम्स ऑफ इंडिया, कबीर कैफे, शेडो एंड लाइट, पीटर कैट कंपनी जैसे बैंड्स की परफॉर्मेंस होगी। वहीं मॉर्निंग म्यूजिक में सुषमा सोमा, आदित्य प्रकाश, अनिरुद्ध वर्मा, पनेगा और सौरव बत्रा चक्रवर्ती की म्यूजिकल परफॉर्मेंस होगी।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
13 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
1 day agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
1 day agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
4 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
5 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
7 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines