Jaisalmair bus accident inside story: राजस्थान में मंगलवार देर शाम जैसलमेर से जोधपुर जा रही 57 सवारियों से भरी निजी बस में 20 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. शार्ट सर्किट से शुरू हुई आग ने किसी को संभलने का मौका नहीं दिया, पीएमओ में हादसे में जान गंवाने वाले यात्रियों के परिजनों के लिए दो-दो लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया. सूत्र बताते हैं कि वहीं बस के अंदर पटाखे होने के कारण आग और बढ़ गई, देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया और मरने वालों की संख्या बढ़ती चली गई.
बस के अंदर ही जिंदा जल गए थे 19 लोग
19 लोगों की मौत बस के अंदर ही जलने से हो गई थी. हादसे में 17 गंभीर रूप से झुलसे हुए यात्रियों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया. जोधपुर पहुंचने से पहले ही अस्पताल प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली थी. झुलसे मरीजों के इलाज के लिए विशेष वार्ड खाली कराए गए और डॉक्टर्स की टीम को तैनात किया गया.
परिजनों का दर्द छलक पड़ा
अस्पताल में भर्ती होते ही कई परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. एंबुलेंस के पहुंचते ही परिजन अपने अपनों को पहचानने की कोशिश में बेसुध हो गए. कुछ ने आरोप लगाया कि ट्रैवल्स कंपनी की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ —“अगर यात्रियों से इतना पैसा लिया जाता है तो उनकी सुरक्षा का इंतजाम क्यों नहीं किया गया?” — परिजनों का दर्द छलक पड़ा. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस के इंजन में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है.
जोधपुर ले जाते समय रास्ते में एक ने दम तोड़ा
गंभीर रूप से झुलसे 16 लोगों को जोधपुर ले जाते समय रास्ते में एक ने दम तोड़ दिया. हादसे की सूचना मिलते ही 3 एंबूलेंस तुरंत मौके पर पहुंच गई थीं. 15 घायलों को तुरंत जवाहर चिकित्सालय ले जाया गया था. इनमें से 9 लोगो को जोधपुर रेफर किया गया. घटना स्थल पर सेना ने मोर्चा संभाला और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया. सेना ने बस को कब्जे में लेकर आर्मी हॉस्पिटल पहुंचाया.
हेल्प हेस्क बनाकर चार फोन नंबर जारी
जैसलमेर में निजी बस में लगी आग में झुलसे 16 मरीजो को 10 एम्बुलेंस में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जोधपुर ले जाया गया. इस दौरान प्रशासन ने अस्पताल प्रशासन को अलर्ट रहने के आदेश दे दिए थे. जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को तत्काल राहत एवं चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. तुरंत हेल्प हेस्क बनाकर चार फोन नंबर 9414801400, 8003101400, 02992-252201, 02992-255055 जारी किए गए. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी हादसे पर शोक जताते हुए घटनास्थल का दौरा किया और घायलों से मुलाकात की.
बसों में आग लगने की बड़ी घटनाएं
- आंध्र प्रदेश में 2013 अक्टूबर में हैदराबाद से 140 किलोमीटर दूर महबूबनगर में हुए बस हादसे में 42 लोगों की मौत हुई थी. हादसा, बेंगलुरु से हैदराबाद जा रही वॉल्वो बस के एक पुलिया से टकरा जाने के बाद डीजल टैंक फटने से लगी आग से हुआ था.
- महाराष्ट्र में 2022 अक्टूबर में यवतमाल से मुंबई जा रही स्लीपर बस के एक ट्रेलर से टकराने से आग लग गई. हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गई.
- हरियाणा में 2023 मई में एक पर्यटक बस में आग लगने से 9 लोगों की जान चली गई और 17 घायल हो गए.
- महाराष्ट्र में 2023 जुलाई में नागपुर से पुणे जा रही एक निजी बस में टायर फटने से आग लग गई थी. आग बस का डीजल टैंक फटने से लगी, जिसमें 25 लोगों की जलकर मौत हो गई थी.
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
1 day ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
1 day agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
1 day ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
3 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
4 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
5 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
5 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
6 days agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
7 days agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines