Rajasthan News : राजस्थान इस वक्त भीषण गर्मी से तप रहा है। सूरज की तपिश से लोगों को हाल बेहाल है। चिलचिलाती गर्मी के बीच जयपुर एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में अचानक से शवों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। कई लाशों को सड़क के किनारे से उठाकर लाया गया है। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि ये लोग हीट स्ट्रोक के शिकार हो सकते हैं।
राजस्थान में अधिकतम तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। झुलसाने वाली गर्मी और लू की चपेट में कई जिले हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली पर ईंट लादते समय एक मजदूर अचानक से बीमार पड़ गया। पीएचसी से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। हालांकि, सरकार ने भीषण गर्मी से होने वाली किसी भी मौत से इनकार किया है। हालांकि, कुछ जिलों में गर्मी से मौत के दावे किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में जानलेवा गर्मी, 12 की मौत
मुर्दाघर में शवों की संख्या में हुआ इजाफा
जयपुर में स्थित सरकारी एसएमएस अस्पताल के मुर्दाघर में 40 शव रखने की जगह है। इस मुर्दाघर में 10 मई को 22 लाशें थीं, लेकिन अब यह संख्या बढ़कर 42 हो गई है। बताया जा रहा है कि आधे शवों की पहचान नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने कहा कि अज्ञात शव आम तौर पर सड़कों पर पा गए थे।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! 49 डिग्री पहुंचा तापमान, बीता दिन रहा सीजन का सबसे हॉट डे
क्या मौत की वजह भीषण गर्मी तो नहीं?
अधिकारियों ने बताया कि अज्ञात शवों की संख्या में वृद्धि को भीषण गर्मी से होने वाली मौतों के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, लेकिन इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, अस्पताल की मोर्चरी में अधिक शवों को रखने में परेशानी हो रही है।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
3 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
1 day ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
3 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines