Jaipur: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के सोमवार को सवाई माधोपुर में ईआरसीपी को लेकर दिए बयान के बाद अब सियासी बयानबाजियों का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को कांग्रेस के संवाद प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री का यह बयान राजस्थान की जनभावना का अपमान है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी से ईआरसीपी प्रोजेक्ट को लेकर कई बार चर्चा हुई। यह परियोजना प्रदेश के 13 जिलों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी।
खेड़ा बोले- ओछी राजनीति से प्रेरित है मंत्री का बयान
पवन खेड़ा ने कहा कि जलशक्ति मंत्री का यह बयान ओछी राजनीति से प्रेरित है। इस प्रकार की राजनीति राजस्थान की जनता को मंजूर नहीं है। उन्हें जनता की पीड़ा से कोई सहानुभूति नहीं है। राजस्थान से निर्वाचित होकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री बनने के बावजूद शेखावत अभी तक इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए एक पैसा नहीं दिलवा सके। रेगिस्तानी राज्य होने के बावजूद जल जीवन मिशन में भी राजस्थान अन्य राज्यों की तुलना में काफी पिछड़ा हुआ हैं। वो केवल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए पूर्वी नहर योजना का नाम ले रहे हैं।
यह कहा था शेखावत ने
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोमवार को सवाई माधोपुर के सर्किट हाउस में कहा था कि ईआरसीपी भी बना दूंगा। 46 हजार करोड़ दे दूंगा, आप तो राजेंद्र सिंह का राज बना दो, तुरंत लग जाएगा। उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। वीडियो में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, टोंक-सवाईमाधोपुर सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया और कई बीजेपी नेता उनके साथ दिख रहे हैं।
संबंधित खबरें
राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
2 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
5 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
5 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
7 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
8 days agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, नाले में गिरी कार, 8 की मौत
9 days agoफर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
10 days ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines