Jaipur News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने अपने जन्मदिवस पर चूरू के सालासर में जनसभा को संबोधित किया था। जिसमें वसुंधरा गुट के कई बड़े नेता शामिल हुए थे। पूर्व सीएम के जन्मदिवस पर किए गए इस जलसे को मीडिया ने शक्ति प्रदर्शन बता दिया था। इससे वसुंधरा राजे मीडिया से नाराज हो गई।
देर रात वसुंधरा ने दी सफाई
राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो उनके इस आयोजन के बाद पार्टी आलाकमान की भौंहे तनी हुई हैं। इसलिए डैमेज कंट्रोल के लिए वसुंधरा ने रविवार देर रात ट्वीट करते हुए कहा कि देव दर्शन की कड़ी में शीश के दानी खाटूश्यामजी में हाजिरी लगाई तथा रींगस स्थित प्राचीन भैरू बाबा मंदिर में भी दर्शन कर सभी के अच्छे स्वास्थ्य व उन्नत प्रदेश की कामना की। दर्शन के बाद पत्रकार बंधुओं से भी वार्ता की।
हर वर्ष मेरे जन्मदिवस पर प्रदेशभर से आप, मेरा परिवार मुझे शुभकामनाएं देने आते हैं। लेकिन इसे शक्ति प्रदर्शन के रूप में प्रचारित करना सही नहीं है।
https://twitter.com/VasundharaBJP/status/1632412733214961664?cxt=HHwWgMDRoeyuv6ctAAAA
भाषण से आलाकमान नाराज
पिछली बार वसुंधरा राजे ने अपने जन्मदिवस पर पार्टी के भीतर गुटबाजी और साइडलाईन किए जाने को लेकर शायरी के अंदाज में तंज कसा था। इस बार भी राजे ने दिग्गजों का नाम लेकर स्वंय को संगठन का अगुवा बता दिया। माना जा रहा है कि उनके इस बयान से भाजपा आलकमान काफी असहज है। हालांकि वसुंधरा रविवार को बयान देकर कहा कि क्योंकि मुझे किसी शक्ति प्रदर्शन की आवश्यकता नहीं है।
यह शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि सही मायने में भक्ति और दर्शन है। ऐसा भक्ति दर्शन, जिसमें मुझे भगवान के साथ प्रदेशवासियों के दर्शन का अवसर भी मिलता है। मैं सभी 36 क़ौमों और मजहबों को साथ लेकर चलने में विश्वास करती हूं और खुशी है कि मुझे उन सभी का साथ और आशीर्वाद मिला।
https://twitter.com/VasundharaBJP/status/1632412309263126530?cxt=HHwWhMDUyZWWv6ctAAAA
आधे से ज्यादा विधायक रहे उपस्थित
4 मार्च को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने सभी विधायकों को जयपुर में रहकर पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने को कहा था। लेकिन मौजूदा विधायकों में से आधे से ज्यादा विधायक सालासर में उपस्थित रहे। इसलिए पाॅलिटिकल पंडित इसे लेकर अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं। वसुंधरा समर्थकों का दावा है कि कार्यक्रम में 45 विधायक, 10 सांसद और करीब 100 से ज्यादा पूर्व विधायक उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
फर्जी डिग्री से डॉक्टर बन 8वीं पास शख्स ने राजस्थान में खोल लिया अस्पताल
7 hrs ago'US से जंग में पाक के साथ भारत...', राजस्थान BJP चीफ के बयान पर मचा बवाल
21 hrs agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
1 day agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
1 day agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
4 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
6 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
7 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
10 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
10 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines