Jaipur News: विधानसभा में बुधवार को अनुदान मांगों पर बहस के दौरान सीएम के सलाहकार और निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा ने अपनी ही सरकार के मंत्री पर निशाना साधा। लोढ़ा ने शहरी विकास मंत्री शांति धारीवाल पर भाजपा के साथ याराना रखने का आरोप लगाया।
आप इतनी महानता क्याें दिखा रहे?
विधायक लोढ़ा ने सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने साढ़े 4 साल में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की ओर से गलत तरीके से आंवटित की गई जमीनों को अभी तक क्यों निरस्त नहीं किया है। लोढ़ा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पूर्व सीएम रास्ता निकालते हुए उनके सरकारी बंगले को विधानसभा के पूल से अलाॅट कर दिया है। लोढ़ा ने कहा कि आप इन पर इतनी महानता क्यों दिखा रहे हैं?
और पढ़िए – Jaipur News: हीरापुरा पावर हाउस में लगी भीषण आग, 10 से ज्यादा दमकलों ने आग पर पाया काबू
वसुंधरा आपको जेल में डालना चाहती थीं
लोढ़ा यही नहीं रूके उन्होंने कहा कि यही वसुंधरा राजे आपको जेल में डालना चाहती थीं। जबरदस्ती फंसाना चाहती थीं। 2013 से 2018 तक कांग्रेस के नेताओं ने जमकर आरोप लगाए। यहां तक कि सिरोही में जो पीडब्ल्यूडी का एससी कार्यालय बना था। उसे राजे ने एक फोन कर सरेंडर करवाया था।
राजेंद्र राठौड़ पर साधा निशाना
विधायक ने कहा कि 5 साल हो गए आपका बीजेपी से क्या याराना है कि आज तक आपने जमीन को निरस्त नहीं किया है। नगर परिषद् ने प्रस्ताव पारित करके आपको भेज दिया, सब कार्रवाई हो गई और हम 5 साल से हाईकोर्ट की जनता की 50 करोड़ की जमीन बचाने के लिए लड़ रहे हैं, लेकिन आप गलतियां कर रहे हैं।
राजेंद्र राठौड़ जब इस मामले में बोलने लगे तो संयम लोढ़ा ने राजेंद्र राठौड़ को भी उस पूरे मामले में शामिल बताते हुए कहा कि राजेंद्र राठौड़ खुद उस समय सिरोही के प्रभारी मंत्री थे। ऐसे में वह भी इस 50 करोड़ का घोटाला करवाने में शामिल थे।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
1 day agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
4 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
7 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
12 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines