Jaipur News: प्रशासन गांवों के संग अभियान के संबंध में शुक्रवार को राजस्व मंत्री रामलाल जाट ने वीसी के माध्यम से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी लंबित प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुए अधिकारी और कर्मचारी यह सुनिश्चित करें कि अभियान के दौरान आमजन को अधिक से अधिक राहत मिल सके। प्रशासन गांवों के संग अभियान प्रदेश की सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर दो दिवसीय शिविर प्रातः 10 से 6 बजे तक 24 अप्रैल से 30 जून 2023 तक लगाये जायेंगे।
कैंपों में लगाए जाएंगे विशेष काउंटर
कैंपों की व्यवस्था ग्राम पंचायतों द्वारा करते हुए 23 विभागों के कार्य सम्पादित किये जायेंगे। साथ ही प्रत्येक शिविर में महंगाई राहत कैम्प के विशेष काउंटर लगाये जायेंगे। शिविरों का व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार और जनप्रतिनिधियों के सहयोग को आवश्यक बताते हुए प्रतिदिन निर्धारित प्रपत्र में सूचना तैयार करने के निर्देश दिये गये।
जारी किए आवश्यक दिशा-निर्देश
इस दौरान पट्टा वितरण, राजस्व अभिलेख, खातों का शुद्धिकरण, आपसी सहमति से खातों का विभाजन, रास्तों के प्रकरण, नवीन रास्ते और पुराने रास्तों को चौड़ा करने के प्रकरण के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए। गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार, सरकारी, चारागाह, विभागीय भूमियों के अतिक्रमण प्रकरण, भूमिहीन किसानों को भूमि आवंटन और ढ़ाणियों के नवीन राजस्व ग्राम के प्रस्ताव सहित अन्य विभागीय कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
बैठक के दौरान ये रहें मौजूद
इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ मुहम्मद जुनैद, एडीएम प्रशासन डॉ. हरीतिमा, एडीएम सर्तकता उम्मेद सिंह रतनू, प्रतीक जुईकर, रीना छिम्पा, मनोज कुमार मीणा, डॉ. रामवीर शर्मा, नरेश बारोठिया, डॉ. जी. आर मटोरिया, प्रीति बाला, डॉ. गिरधारी लाल, मनोज मोदी सहित अन्य मौजूद रहें।
संबंधित खबरें
भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
8 hrs agoराजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
2 days ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
4 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
4 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
4 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
4 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
4 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
6 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
6 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines