Jaipur News: जयपुर एसीबी ने गुरुवार को निलंबित एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल के खिलाफ करीब साढे़ 11 हजार पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में पेश की। निलंबित एसपी दिव्या मित्तल को भी आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। कोर्ट में पेश की गई चार्जशीट के अनुसार एएसपी दिव्या मित्तल ने 1 करोड़ की रिश्वत ली है।
दवा कंपनी ने दर्ज कराई थी शिकायत
एसीबी अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में पुलिस ने हरिद्वार से आई नशीली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी थी। इस मामले में सरकार ने यह जांच पुलिस से लेकर एसओजी को सौंप दी थीं। इसके बाद इस जांच की कमान एसओजी के हाथों में आ गई जिसका नेतृत्व दिव्या मित्तल कर रही थी।
देहरादून की दवा कंपनी ने शिकायत दर्ज कर बताया कि उन्हें डरा धमका कर 2 करोड़ की डिमांड की गई और इस प्रकरण में 1 करोड़ की रिश्वत मांगी गई।
पूछताछ में हुए कई बड़े खुलासे
शिकायत के बाद एसीबी ने कार्रवाई करते हुए दिव्या मित्तल के 5 ठिकानों पर छापेमारी भी की। वहीं इस मामले में उन्हें गिरफ्तार भी किया। एसीबी की पूछताछ में सामने आया कि दिव्या मित्तल के अनेक स्थानों पर प्राॅपर्टी है इसके अलावा उदयपुर में एक रिसोर्ट भी है। साथ ही पैसों का लेनदेन उसका साथी सुमित करता है तो फिलहाल फरार है।
यह था मामला
2 साल पहले अजमेर में करीब 11 करोड रुपए कीमत की प्रतिबंधित नशीली दवाएं पकड़ी गई थी। इस मामले में रामगंज और अलवर गेट थाना पुलिस ने चार मुकदमे दर्ज किए थे, एक के बाद एक जांच अधिकारी बदलने के बाद मामला एसओजी को सौंपा गया था। एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल के सरकारी आवास से पत्रावली बीएसईबी जब्त कर रही है अजमेर के पीआरजी में दिव्या के फ्लैट संख्या 204 में दिव्या के सामने सर्च कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
संबंधित खबरें
बिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
2 hrs agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
11 hrs agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
12 hrs agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
3 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
4 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
6 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
6 days agoराजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
6 days ago'नमो भारत' के 2 नए रूट्स को मिल सकती है मंजूरी, दिल्ली से होगी कनेक्टिविटी
8 days agoकौन हैं BJP के दिग्गज MLA जसवंत यादव? जिनकी हालत गंभीर, कैंसर से जंग जारी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines