Jaipur: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. महेश जोशी ने कहा कि पेयजल आपूर्ति से जुड़ी आमजन की शिकायतों का निस्तारण समय पर हो। फील्ड अभियंता अपने मोबाइल फोन 24 घंटे चालू रखें। ताकि पानी से जुड़ी समस्या का समाधान हो सके। जलदाय मंत्री ने कहा कि कोई भी अधिकारी बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़े। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त पानी से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के भी निर्देश दिए। साथ ही, कहा कि अतिरिक्त मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की रेंडम चेकिंग भी सुनिश्चित करें।
समय पर पूरी की जाएं योजनाएं
डॉ जोशी मंगलवार को जयपुर शहर एवं जयपुर जिले की सभी प्रगतिरत पेयजल योजनाओं एवं प्रस्तावित कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने प्रगतिरत योजनाओं को समय पर पूरा कर आमजन को राहत देने के निर्देश दिये। साथ ही, कहा कि जिन कार्यों को प्राथमिकता से किया जाना है उनके लिए कम समयावधि की निविदाएं आमन्त्रित कर समय पर कार्य पूर्ण किये जायें।
उन्होंने विभिन्न लम्बित प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृत करवाकर योजनाओं को धरातल पर लाने को कहा। मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से पूरे करने एवं जयपुर शहर में चल रही बड़ी पेयजल योजनाओं खो-नागोरियान, हरमाड़ा एवं पृथ्वीराज नगर आदि की गति बढाने के निर्देश दिये।
शट-डाउन कम से कम लिया जाये
जलदाय मंत्री ने कहा कि बीसलपुर से जयपुर की ट्रांसफर मेन लाइन में लीकेज की स्थिति में कम से कम शट-डाउन लिया जाये। इसके लिए सभी तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए एक मैकेनिजम विकसित किया जाये ताकि पेयजल आपूर्ति जारी रहे। उन्होंने कहा कि पाईप लाइन डालने के दौरान खोदी गई सड़कों की मरम्मत समय पर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सड़क मरम्मत से जुड़े विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर खोदी गई सड़कों की मरम्मत एवं डामरीकरण समय पर करवाया जाये।
संबंधित खबरें
राजस्थान में 11000 वोल्ट बिजली से 8 मजदूरों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
9 hrs ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
2 days ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
2 days agoडॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
2 days agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
2 days agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
3 days agoगजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
4 days ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
5 days agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
5 days agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines