Jaipur: बीजेपी के राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने कुछ दिन पहले जलदाय मंत्री महेश जोशी पर जल जीवन मिशन में घोटाले का आरोप लगाया था। इसके बाद आज जलदाय मंत्री महेश जोशी ने बीजेपी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि किरोड़ीलाल की झूठे आरोप लगाने की फितरत रही है। मैं जरूरत पड़ने पर मानहानि का दावा करने का विचार कर रहा हूं। जोशी ने कहा कि जो 20 हजार करोड़ के टेंडर देने थे, वो हम जनवरी में निरस्त कर चुके हैं। उनके मन में कोई ना कोई बात जरूर है।
किरोड़ीलाल अपनी ही पार्टी के खिलाफ जा रहे हैं
जलदाय मंत्री ने कहा कि किरोड़ीलाल ब्लैकमेल कर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र में किरोड़ीलाल के पार्टी की सरकार है और यह योजना भी केंद्र की है। मीणा उस पर आपत्ति कर रहे तो मतलब साफ है कि वे अपनी ही सरकार के खिलाफ जा रहे हैं।
जोशी ने जयपुर में मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि जब 20 हजार करोड़ का टेंडर हमने दिया ही नहीं और अब तक कुल साढे़ 16 हजार करोड़ के काम ही हमने करवाए हैं तो फिर आरोप क्यों लगाए जा रहे हैं। किरोड़ीलाल मीणा की आदत है कि वे किसी की नहीं सुनते। जो उनके स्वार्थों की पूर्ति करते हैं तो वे केवल उसी को प्राथमिकता देते हैं।
मैं किसी जांच से नहीं डर रहा- मंत्री जोशी
एफआईआर दर्ज नहीं होने के मामले में महेश जोशी ने कहा कि आरोप लगाने वाला व्यक्ति गंभीर प्रवृति का होना चाहिए। वह क्या आरोप लगा रहा है। टेंडर तय करने की प्रक्रिया में मंत्री की कोई भूमिका नहीं होती। आज केंद्र सरकार में किसी विभाग में कोई घोटाला हो जाए तो मैं किसी केंद्रीय मंत्री पर आरोप लगाकर सीधे मुकदमा दर्ज करवाने नहीं जाऊंगा तो क्या थाने वाले जांच नहीं करेंगे। अगर मामला एफआईआर के लायक है तो दर्ज करें और जांच करें।
हम किसी जांच से नहीं डर रहे। जेजेएम के काम में किसी भी तरह की जांच करवा लीजिए, लेकिन कोई तथ्य तो होने चाहिए। जिस टेंडर प्रकिया की किरोड़ी बात कर रहे हैं उसमें मंत्री और एसीएस की कोई भूमिका नहीं है।
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
21 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
2 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
3 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
6 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
6 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
9 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
10 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
11 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
13 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines