Jaipur Literature Festival: राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी सियासी संग्राम शनिवार को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में पहुंच गया। सीएम गहलोत के नकारा-निकम्मा वाले बयान को कांग्रेसी सांसद शशि थरूर ने गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि हमें अपने साथियों के लिए सोच समझकर बोलना चाहिए।
अपने भाई-बहनों के बारे में ऐसे कहना अच्छा नहीं
शशि थरूर शनिवार को जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में हिस्सा लेने पहुंचे। यहां उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मुझे राजनीति में 14 साल का वक्त हो गया। मैंने किसी के बारे में भी ऐसा कुछ कहने या उकसाने की कोशिश नहीं की। मैं राजनीति में कभी भी कीचड़ कुश्ती नहीं करना चाहता। थरूर ने आगे कहा कि मैं अपने साथियों से यही रिक्वेस्ट करना चाहता हूं कि अपने भाई-बहनों के बारे में ऐसे कहना अच्छा नहीं है।
मैंने अपने विरोधियों को भी ऐसे शब्द नहीं कहे
थरूर ने कहा कि हमें अपने मतभेदों को मिटाने की कोशिश करनी चाहिए। लोगों के अलग-अलग विचार भी हो सकते हैं। इसे कहने के दूसरे तरीके भी हो सकते हैं। हमें पार्टी के अंदर एक-दूसरे से प्रेम से रहना चाहिए। मैंने अपने विरोधियों को भी ऐसे शब्द नहीं कहे।
मुझे रोमांस पर लिखने को मिलती हैं चिट्ठियां
कांग्रेस सांसद ने कहा कि मैंने पिछले 21 सालों से किताब नहीं लिखी है। क्योंकि मैं राजनीति में व्यस्त हूं। यही कारण है कि मुझे रोमांस के बारे में लिखने का मौका नहीं मिल पाया। मुझे रोमांस पर लिखने के कई लोगों से चिट्ठियां भी मिलती है।
न्यायपालिका को मजबूत करने की जरूरत
न्यायपालिका और कार्यपालिका के बीच चल रहे विवाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि सवाल पूछना न्यायपालिका को दबाने का संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि संविधान ने न्यायपालिका स्वतंत्र बनाया है। मुझे लगता है कि सत्ता में बैठे लोगों की ओर से यह नहीं अपनाया जा रहा है। उनके पास वास्तव में ज्यूडिशियरी पर प्रेशर बनाने की क्षमता है।
संबंधित खबरें
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
2 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
3 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
4 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
9 days agoसबसे बड़ी पार्टी बन कैसे हारी BJP? राजस्थान की एक नगरपालिका में अजीब नजारा
13 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस को लगा झटका
14 days agoराजस्थान में इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?
14 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में BJP का दमदार प्रदर्शन
15 days agoयूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines