हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Jaipur: गैंगस्टर लाॅरेंस की रिमांड अवधि 7 दिन और बढ़ी, वकील ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

विज्ञापन
Gangster Laurance Bishnoi Remand Increase

Jaipur: गैंगस्टर लाॅरेंस विश्नोई की गुरुवार को कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। कोर्ट ने लाॅरेंस को एक बार फिर 7 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पेशी के दौरान लाॅरेंस के वकील ने कहा कि लाॅरेंस को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी से खतरा है।

थाने में ही किया जाएगा मेडिकल

लाॅरेंस के वकील के इस खतरे का डर कोर्ट के आदेश में भी नजर आया। कोर्ट ने जवाहर थाना पुलिस को सिक्योरिटी के पुख्ता इंतजाम करने के लिए कहा है। इस पर एसएचओ ने कहा कि लाॅरेंस का मेडिकल डाॅक्टरों की टीम द्वारा थाने में ही किया जाएगा।

पेशी के दौरान लाॅरेंस के वकील ने कहा कि पिछली पुछताछ के दौरान लाॅरेंस को खुली जीप में ही अस्पताल ले जाया गया। जबकि पंजाब हाईकोर्ट ने आदेश दिए है कि लाॅरेंस को बुलेट प्रुफ गाड़ी में ही कोर्ट में ले जाया जाए।

विज्ञापन

पुलिस के हाथ अभी भी खाली

इससे पहले चार एजेंसी के अधिकारियों ने उसके विदेश में रहने वाले गुर्गे और पाक कनेक्शन के बारे में पूछताछ की। जानकारी के बाद जांच एजेंसियों की टीमें रेड भी कर रही है। लेकिन अभी तक रितिक बाॅक्सर और रोहित गोदारा पुलिस की पकड़ से दूर है।

बयान बदलता है लाॅरेंस

बता दें कि लाॅरेंस एक शातिर अपराधी है। वह पुलिस रिमांड में हमेशा कुछ न कुछ नया बताता है। इससे पुलिस उसकी बात पर विश्वास कर रेड डालती है। लेकिन पुलिस के हाथ हर बार खाली रह जाते है। लाॅरेंस रिमांड अवधि को धीरे-धीरे ऐसे ही समाप्त कर देता है।

विज्ञापन

एक साथ चार एजेंसियों को देख डरा लाॅरेंस

अधिकारियों की मानें तो गैंगस्टर लाॅरेंस से पुलिस, एटीएस-एसओजी, आईबी और एनआईए के अधिकारियों ने पूछताछ की है। अब तक की पूछताछ में जो भी जानकारी सामने आई है उसको अन्य एजेंसियों से साझा किया गया।

बता दें कि जयपुर पुलिस गैंगस्टर लाॅरेंस को चंडीगढ़ से प्रोडक्शन वारंट पर जयपुर लाई थी। जहां उसे न्यायालय पेश किया गया था। लाॅरेंस के खिलाफ जयपुर में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। ऐसे में माना जा रहा है कि पुलिस उसका और रिमांड मांग सकती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola